कोरोना वायरस महामारी से एक तरफ जहां पूरा देश लड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार होने की खबरें भी आ रही हैं।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी से एक तरफ जहां पूरा देश लड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार होने की खबरें भी आ रही हैं। इन दिनों साइबर क्रिमिनल्स नए तरीके से लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बना रहे हैं। हाल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के बाद अब बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने ग्राहकों को संदेश भेजकर साइबर अटैक के बारे में चेतावनी जारी की है।

एक तरफ जहां आजकल बैंकिंग काफी स्मार्ट हो चुका है लेकिन साथ ही स्मार्ट टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल या धोखाधड़ी के मामले ज्यादा बढ़ गए हैं। इन धोखाधड़ी से कस्टमर्स की पूरी कमाई के पैसे एक झटके में उड़ा लिए जा सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने कस्टमर्स के लिए खास अलर्ट जारी किए हैं जिसमें ऑनलाइन बैंकिंग या लॉकर से जुड़ी चीजों को लेकर सतर्क किया है। तो अगर आप भी बैंक ऑफ बड़ौदा के कस्टमर हैं तो आप भी इनके सलाह को मानकर अपने पैसे सिक्योर कर सकते हैं।
कोविड-19 टेस्ट के नाम पर ऐसे हो रही है खातों से पैसों की चोरी
- बैंक ऑफ बड़ौदा ने ट्वीट और मैसेज के जरिये अपने ग्राहकों से कहा, 'हमारी जानकारी में आया है कि देश के कई शहरों में बड़ा साइबर हमला होने वाला है। आप अपने पास मुफ्त कोविड-18 टेस्टिंग को लेकर ईमेल एड्रेस [email protected] से आने वाली किसी भी ईमेल को क्लिक न करें।
- कोविड-19 टेस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर मिले मैसेज या कहीं से आए ई-मेल या एसएमएस से बेहद सावधान रहें।
- इसमें यह दावा किया जाता है कि वह कोविड-19 का टेस्ट करते हैं। टेस्ट के नाम पर भी धोखाधड़ी हो रही है।
- बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा है कि अगर आप दूसरी कीमती चीजों का विशेष ख्याल रख सकते हैं तो बैंक अकाउंट का भी खास ख्याल रखें। कभी किसी से पासवर्ड शेयर न करें।
- अगर आप डिजिटल बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं तो अपने स्मार्टफोन का पासवर्ड हमेशा स्ट्रॉन्ग रखें।
- डिजिटल बैंकिंग की सेफ्टी का यह पहला और जरूरी लेयर है। पासवर्ड में नंबर, स्पेशल कैरेक्टर जरूर डालें।
किसी से भी ना शेयर करें बैंकिंग डीटेल
- बैंक ने अलर्ट करते हुए कहा है कि जिस तरह आप अपनी कार किसी नहीं देते है उसी तरह अपने बैंकिंग डीटेल भी किसी को बिल्कुल मत दीजिए। अगर आपको प्राइज मनी के नाम पर कोई एसएमएस, ईमेल या फोन कॉल आते हैं तो इससे सतर्क रहें।
- बैंक ऑफ बड़ौदा ने सतर्क करते हुए कहा है कि अपने पिन को भी से किसी को नहीं दें।
- आपकी इस लापरवाही से आपका अकाउंट एक झटके में खाली हो सकता है।
बैंक अकाउंट ऐसे हो सकता खाली
बीओबी ने मैसेज हैकर्स ने 20 लाख भारतीयों के ई-मेल एड्रेस हासिल कर लिए हैं। वे उन्हें फ्री कोरोना टेस्ट के नाम पर ई-मेल भेजकर उनकी व्यक्तिगत और बैंक संबंधी जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। बैंक के मुताबिक, हैकर्स के निशाने पर खासतौर से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई और अहमदाबाद के लोग हैं। हैकर्स की ओर से [email protected] से भेजे गए ई-मेल को क्लिक करने पर यूजर किसी फर्जी वेबसाइट पर पहुंच जाते हैं। इसके बाद इस फर्जी वेबसाइट पर निजी या बैंक अकाउंट की जानकारी देने पर उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। दरअसल, जब यूजर हैकर्स को अपनी निजी जानकारी दे देता है तो उन्हें उनके बैंक अकाउंट का एक्सेस हासिल करने में आसानी हो जाती है। ऐसे में यूजर का बैंक अकाउंट खाली भी हो सकता है।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications