कुछ ही दिनों में नए साल का आगाज हो जाएगा। नए साल का सभी को बेसब्री से इंतजार है। नए साल 2021 के साथ कई नियम भी बदल जाएंगे।
नई दिल्ली: कुछ ही दिनों में नए साल का आगाज हो जाएगा। नए साल का सभी को बेसब्री से इंतजार है। नए साल 2021 के साथ कई नियम भी बदल जाएंगे। ऐसे में अगर आप 2021 के पहले महीने यानि जनवरी में बैंकों से जुड़े जरूरी कामकाज निपटाने की योजना बना रहे हैं तो आपको यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए। आपको बता दें कि जनवरी 2021 में किस-किस दिन बैंकों में कामकाज बंद रहेगा। इसको लेकर भारतीय रिजर्व बैंक ने छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है।

चालू रहेगा मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग
आरबीआई द्वारा जानकारी की गई लिस्ट के मुताबिक जनवरी 2021 में बैंक 16 दिन बंद रहेंगे। यहां आपको बता दें कि अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां अलग-अलग हैं, ऐसे में जरूरी नहीं है कि आपके राज्य में 16 दिन बैंकों की छुट्टियां होगी। इसमें चार रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार और 1 राष्ट्रीय अवकाश शामिल है। आरबीआई ने अंतिम समय में परेशानी से बचने के लिए ग्राहकों से कैलेंडर देखकर घर से निकलने की अपील की है। आरबीआई ने कहा है कि बैंकों के अवकाश के बावजूद इन दिनों में मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग जारी रहेगी। इसलिए ग्राहकों से अपील है कि वो बैंकिंग से जुड़े अपने काम इन छुट्टियों को ध्यान में रखकर प्लान कर लें।
जनवरी में 16 दिन बैंकों की छुट्टियां, चेक करें पूरी लिस्ट
देशभर के सभी सरकारी और निजी बैंक रिजर्व बैंक द्वारा जारी किए गए छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार बंद रहते हैं। देशभर के बैंक दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ हर रविवार को पूरी तरह से बंद रहते हैं। इसके अलावा राज्यों के मुतबिक छुट्टियां होती है। कुछ छुट्टियां देशभर के बैंकों पर लागू होती है तो कुछ राज्य विशेष के मुताबिक होती है। आरबीआई की वेबसाइट पर इन छुट्टियों के बारे में बताया गया है। ये छुट्टियां राज्यों के अनुसार तय की गई हैं। ऐसे में ये भी हो सकता है कि बैंक आपके राज्य में खुला हो और किसी और राज्य में बंद हो।
इन दिनों बंद रहेंगे देशभर के बैंक
1 जनवरी: नए साल पर देशभर के बैंक बंद रहेंगे
3 जनवरी: रविवार के चलते बैंक बंद
9 जनवरी: दूसरा शनिवार को बैंक बंद
10 जनवरी: रविवार की छुट्टी
17 जनवरी: रविवार की छुट्टी
23 जनवरी: चौथे शनिवार की छुट्टी
24 जनवरी: रविवार की छुट्टी
26 जनवरी: गणतंत्र दिवस की छुट्टी
31 जनवरी: रविवार के चलते बैंक बंद रहंगे।
राज्यों के अनुसार बैंक रहेंगे बंद
2 जनवरी को सभी बैंक बंद रहेंगे
14 जनवरी: मकर संक्रांति, पोंगल और माघी संक्रांति क चलते बैंक बंद रहेंगे
15 जनवरी: तिरुव्लुवर डिवस, माघ बिहू और Tusu Puja की छुट्टी
16 जनवरी: Uzhavar Thirunal
23 जनवरी: नताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती
25 जनवरी: Imoinu Iratpa
नहीं होगी कैश की समस्या
ध्यान दें कि बैंकों कि छुट्टियों के दौरान सबसे ज्यादा किल्लत एटीएम से कैश निकालने में होती है। कई जगह बैंक बंद होने की वजह से एटीएम में कैश नहीं पहुंचता और एटीएम खाली हो जाते हैं। ऐसे में आप अपनी जरूरत के हिसाब से कैश रखें या बाकी काम ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए ही करें। हालांकि, कुछ बैंकों ने मोबाइल एटीएम वैन की सर्विस शुरू की है, जिससे कैश की समस्या को दूर होंगी।
नोट : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की वेबसाइट पर छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं। इसके साथ ही, आपको बता दें कि हर राज्य के हिसाब से बैंक में छुट्टियां अलग-अलग होती है। जिन राज्यों में स्थानीय छुट्टियां हैं, उनको छोड़कर अन्य राज्यों में बैंकिंग कामकाज सामान्य तरीके से होगा। आप चाहें तो नीचे दिए गये
लिंक पर क्लिक कर छुट्टियों की लिस्ट देख सकते है। https://www.rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल



Click it and Unblock the Notifications
