Ayushman Vaya Vandana Card: अगर आपकी उम्र 70 साल से अधिक है और आपने अभी तक आयुष्मान वय वंदना कार्ड नहीं बनवा तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, अब घर बैठे आराम से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। हालांकि, इसकी जानकारी नेशनल हेल्थ अथॉरिटी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वीडियो साझा करके दी है।

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सरकार ने 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को इस योजना में शामिल कर लिया है। इस योजना के माध्यम से लाभार्थी पांच लाख रुपए तक का फ्री इलाज करवा सकते हैं। हालांकि, ऐलिजबल लोगों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवाना होता है।
आयुष्मान वय वंदना कार्ड ऑनलाइन भी बनवा सकते हैं
जिन लोगों की उम्र 70 साल से ज्यादा हो गई और वो आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो अब उन्हे इधर उधर भागने की जरूरत नहीं है वे अब घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं और अपना कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
ऐसे करना होगा आवेदन
अगर आप भी बनवाना चाहते हैं आयुष्मान वय वंदना कार्ड तो अब घर बैठे बनवा सकते हैं। सबसे पहले आपको पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा जिसके बाद आयुष्मान ऐप को इंस्टॉल करना होगा, उसके बाद आपको ऑपरेटर और बेनिफिशियरी बनकर लॉग इन करना होगा, जब आप इन सारी चीजों को पूरा कर लेंगे उसके बाद आपका रजिस्टर्ड नंबर कैप्चा कोड फिल करके जांच करें।
ऐसे करें ई-केवाईसी
सबसे पहले आपको लॉग इन करना होगा जिसके बाद ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करनी होगी, वहीं इसको पूरा करने के बाद बेनेफिशियरी के विकल्प पर पहुंचकर आधार नंबर फिल करना होगा, वहीं इसके बाद आपको लाभार्थी को चुनना होगा, जिसके लिए चेकबॉक्स पर क्लिक करें।
ऐसे करना होगा डाउनलोड कार्ड
जब आप पूरी प्रक्रिया को फिल कर चुके होंगे उसके बाद आपको वेरीफाई करना होगा, जिसके बाद आपके मोबाईल नंबर और ओटीपी फिल करना होगा। जब आप ये सारी जानकारी फिल कर देंगे उसके बाद ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए फोटो और दूसरी जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद आप अपने कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
एक परिवार के इतने बुजुर्गों को मिलेगा फायदा
जिन भी लोगों की उम्र 70 साल से ज्यादा है वे बुजुर्ग आयुष्मान वय वंदना कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, भले ही उनके परिवार में पहले से कोई लाभ प्राप्त कर रहा है या नहीं, क्योंकि आयुष्मान कार्ड लाभ पारिवारिक आधार पर तय किया जाता है।
इसका लाभ लेने के लिए आपको अपने परिवार के 70 के साल से अधिक उम्र के किसी भी एक शख्स का नाम रजिस्टर्ड करवाना होगा। हालांकि, इसके बाद परिवार के बाकी जुर्गों का नाम जोड़ सकते हैं। आपको सबसे पहले इस बात पर ध्यान रखना होगा कि पांच लाख रुपए एक परिवार के एक ही सदस्य को मिलेगा, सभी बुजुर्गों को इसमें अलग-अलग पांच लाख रुपए का कवरेज नहीं मिलेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications