Ayushman Vaya Vandana Card: अगर आपकी उम्र 70 साल से ज्यादा है और आपने अभी तक आयुष्मान वय वंदना कार्ड नहीं बनवा तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, अब घर बैठे आराम से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इस कार्ड को बनवाकर 5 लाख रुपए तक का फ्री इलाज करवा सकते हैं।
आयुष्मान वय वंदना कार्ड जो आयुष्मान भारत योजना का हिस्सा है, ये कार्ड हेल्थ से जुड़ी सहायता हर पाविवार तक पहुंचने के लिए काम करता है। इस योजना का उद्देश्य बुजुर्गों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और अच्छा इलाज होगा।

क्या है आयुष्मान वय वंदना कार्ड?
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) का एक हिस्सा यह कार्ड है। इस योजना को 70 साल से अधिक उम्र वालों के लिए शुरू किया है। इस कार्ड के ज़रिए सरकारी और कुछ चुने हुए प्राइवेट अस्पतालों में इलाज की सुविधा फ्री मिलती है। हर परिवार को हर साल 5 लाख रुपए तक की हेल्थ कवरेज मिलती है।
अब तक कितने लोगों ने किया आवेदन?
सरकारी आंकड़ों के अनुसार 25 मई 2025 तक इस स्कीम के तहत
इस योजना में सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक कुल आवेदन लगभग 66 लाख हुए। वहीं अप्रूवल एप्लीकेशन 65 लाख हैं और पेंडिंग एप्लीकेशन 96 हजार से ज्यादा हैं। इस योजना के कार्ड अभी तक कुछ सौ लोगों को मिले हैं। राज्यों में सबसे ज्यादा आवेदन उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और केरल से आए हैं।
कौन कर सकता है अप्लाई?
अगर आपकी उम्र 70 साल या उससे ज्यादा है और आप PM-JAY योजना के तहत ऐलिजिबल हैं, तो आप इस कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें किसी की आय या जाति की सीमा नहीं है, बस योजना में नाम होना जरूरी है।
किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?
आधार कार्ड उम्र और पहचान के लिए
आधार से लिंक मोबाइल नंबर
फोटो और कुछ सामान्य जानकारी
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन मोबाइल ऐप से
अपने मोबाइल में "Ayushman App" डाउनलोड करें
ऐप में "Beneficiary" के रूप में लॉगिन करें
मोबाइल नंबर डालकर OTP से लॉगिन करें
"70 वर्ष से ऊपर" के विकल्प पर क्लिक करें
आधार नंबर डालें और eKYC पूरा करें
जरूरी जानकारी और फोटो भरकर फॉर्म सबमिट करें
कुछ ही समय बाद कार्ड ऐप में डाउनलोड के लिए मिलेगा
वेबसाइट से ऐसे करें आवेदन
वेबसाइट https://pmjay.gov.in पर जाएं
मोबाइल नंबर से OTP के ज़रिए लॉगिन करें
वरिष्ठ नागरिक (70+) ऑप्शन पर क्लिक करें
आधार से eKYC करें और बाकी डिटेल भरें
फोटो अपलोड करके फॉर्म सबमिट करें
15-20 मिनट में आपका कार्ड तैयार हो जाएगा
किसी भी तरह की मदद चाहिए?
अगर आपको आवेदन करने में किसी भी तरह की दिक्कत आती है, तो आप सरकार की हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं। 14555 या 1800-11-0770 (ये नंबर 24x7 काम करते हैं)
आयुष्मान वय वंदना कार्ड वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक बेहतरीन तोहफा है। अब बुजुर्गों को इलाज के लिए जेब से पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। सरकार ने ऑनलाइन सुविधा देकर इसे और आसान बना दिया है। अगर आपके परिवार में कोई 70 साल से ऊपर का सदस्य है, तो आज ही इस कार्ड के लिए आवेदन करें और उन्हें हेल्थ कवर का फायदा दिलाएं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
