Ayushman Card Apply Online 2024: आयुष्मान योजना के तहत, देश के गरीब और जरूरतमंद लोगों को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है। अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो अब मानसून में आपको घर से बाहर जाकर इस कार्ड को बनवाने जरूरत नहीं है। इस कार्ड को आप घर बैठे भी बनवा सकते हैं। इस कार्ड की मदद से आप मेडिकल इमरजेंसी में देश के किसी भी लिस्टेड सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में फ्री में इलाज करवा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि इसके लिए आपको किन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

इस तरह से घर बैठे बनेगा आयुष्मान कार्ड
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट beneficiary.nha.gov.in पर विजिट करें। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- इस पेज में आपको Login करना होगा। इसके लिए सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर डालें और वेरिफाई के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर वेरिफिकेशन के लिए एक OTP आएगा, इसे भरने के साथ कैप्चा कोड भरें और लॉगिन पर क्लिक करें।
- लॉगइन हो जाने पर एक नया बेनिफिशियरी पोर्टल खुलेगा जिसमें आपको स्कीम का नाम , राज्य, जिला, सर्च बाय आधार सेलेक्ट करने के बाद अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके साइड में ही आपको Search बटन पर क्लिक करें फिर इसके बाद अगली स्क्रीन पर आपको आयुष्मान कार्ड लिस्ट दिख जाएगा जिसमें आपना या परिवार के किसी अन्य लोगों का नाम चेक कर सकते हैं।
- आयुष्मान कार्ड लिस्ट में आपका या आपके परिवार के किसी सदस्य का नाम चेक करने के बाद आप उस सदस्य के आगे दिख रहे Action बटन पर जाएं, जिसके नाम पर आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं।
- इसमें आप अगर अपने नाम पर आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपनी आधार नंबर वेरीफाई करने के साथ Aadhar OTP सेलेक्ट करके E- KYC पूरा कर लें।
- वेरिफिकेशन हो जाने के बाद आपके सामने एक स्कोर आएगा, जो अगर 80% से ज्यादा है तो मान लें कि आपका आयुष्मान कार्ड Auto Approve हो गया।
- इसके बाद आपको Capture Photo के ऑप्शन पर जाकर फोटो अपलोड करना होगा। फोटो अपलोड होने के बाद एक नया फॉर्म खुलेगा, इसमें सारी जानकारी भर दें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
ऐप की मदद से ऐसे बनेगा आयुष्मान कार्ड
- सबसे पहले आयुष्मान ऐप को डॉउनलोड करें और Beneficiary list में से अपना नाम सेलेक्ट करें।
- इसके बाद Aadhaar e-kyc करके सारी डिटेल्स भर दें।
- फिर आप अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आयुष्मान कार्ड के होते हैं कई सारे फायदे
इसके जरिए आप फ्री इलाज के साथ-साथ दवाइयां और टेस्ट भी करवा सकते हैं। इसमें कई बीमारियों का इलाज किया जाता है जिसमें हृदय रोग, किडनी रोग, कैंसर, आदि कई गंभीर बीमारियों का इलाज शामिल है। वहीं, पहले से बीमार लोगों को भी योजना का लाभ मिलता है। इसके तहत 1 लाख रुपये प्रति वर्ष से कम आय वाले, अन्य सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं लेने वाले परिवार आयुष्मान कार्ड के लिए योग्य माने जाते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
