Ayushman Bharat Yojana Delhi: दिल्ली में आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के लिए आज 10 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरु हो गया है। केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) योजना 70 साल से अधिक आयु के गरीब और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा देती है। इस योजना के तहत लोगों को आयुष्मान कार्ड मिलता है जिससे वे इन सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं। इस योजना के तहत लगभग 6.5 लाख परिवारों यानी करीब 36 लाख लोगों को फायदा मिलेगा।

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने दी थी ये जानकारी (How to apply for Ayushman Bharat Card)
दिल्ली इस स्वास्थ्य बीमा योजना को लागू करने वाला 35वां राज्य या केंद्र शासित प्रदेश बन गया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस योजना से जुड़ी जानकारी भी थी। उन्होंने राज्य सरकार केंद्र की तरफ से मिलने वाले 5 लाख रु के इलाज कवर और 5 लाख रुपये का इसमें टॉप अप एड करने की बात कही थी। इससे दिल्ली के लोगों को कुल 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।
5 अप्रैल को दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को लागू करने के लिए केंद्र के साथ एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर साइन किया था। दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवारों को 10 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा, जिसमे 3 लाख प्रति परिवार खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी और 7 लाख दिल्ली सरकार वहन करेगी।
इन लोगों को किया जाएगा कवर
इस योजना से दो श्रेणियों (शहरी और ग्रामीण लाभार्थी) के लाभार्थियों को कवर किया गया है। दिल्ली के 6.54 लाख गरीब परिवारों के करीब 30 लाख सदस्यों, 70 वर्ष से अधिक उम्र के करीब छह लाख बुजुर्गों, आशा वर्कर, आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इसका फायदा मिलेगा।
ऐसे करें आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के लिए अप्लाई (Delhi Ayushman Bharat Scheme)
- अगर आप इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो आयुष्मान भारत की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in पर जाएं।
- फिर मोबाइल नंबर दर्ज करके OTP वेरिफिकेशन करें।
- इसके बाद राज्य को सेलेक्ट करें।
- फिर नीचे दिए गए किसी एक तरीके से एलिजिबिलिटी चेक करें।
- इसके बाद मोबाइल नंबर, नाम और राशन कार्ड भर दें।
- इस योजना के लिए आप अगर एलिजिबल होंगे तो स्क्रीन पर आपको आपका नाम शो हो जाएगा।
- इसके बाद फैमली मेंबर्स के सेक्शन में जाकर परिवार के अन्य सदस्यों की जानकारी देख सकते हैं।
- फिर आप योजना के तहत फ्री इलाज का फायदा उठा सकते हैं।
- एलिजिबिलटी वैरिफिकेश होने के बाद, आप योजना का फायदा उठा पाएंगे।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 8 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज रविवार को गोल्ड रेट सस्ता हुआ या महंगा

Happy Holi Shayari: रंगों से भी ज्यादा खूबसूरत हैं ये मैसेज, भेजें प्यार का पैगाम, पढ़ें बेस्ट होली मैसेज

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Rate Today: चंद्र ग्रहण के दिन सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: होली पर सस्ता हुआ सोना-चांदी का भाव, जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications