नई दिल्ली, अप्रैल 5। कोरोना महामारी भारत में कम हो गयी है। मगर खत्म नहीं है। कोरोना काल में स्वास्थ्य बीमा हर व्यक्ति के लिए एक जरूरी चीज बन गया है। महंगा इलाज और अस्पताल का बढ़ता खर्च कभी-कभी उन लोगों के लिए मुश्किल बन जाता है, जो आर्थिक रूप से मजबूत हों। उस समय बीमा अहम भूमिका निभाता है। निजी कंपनियों में काम करने वालों को कंपनी से समूह बीमा का लाभ मिलता है। लेकिन आम आदमी या असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए बीमा अभी भी सुलभ नहीं है। इसीलिए सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना शुरू की गई। आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड का आयुष्मान योजना में बहुत महत्व है। यह किसी के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। जानते हैं इसके फायदे और इसके लिए आवेदन करने के तरीके।
स्वास्थ्य बीमा जरूरी
अगर आपको स्वास्थ्य बीमा नहीं मिल रहा है तो आप आयुष्मान योजना के जरिए बड़ी बीमारियों का इलाज करा सकते हैं। आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड एक खास कार्ड है जिसकी मदद से गरीब लोगों को 5 लाख रु तक का मुफ्त इलाज मिल सकता है। अच्छी बात यह है कि ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों के लोगों के लिए है। बहुत से लोग ये गोल्डन कार्ड हासिल कर चुके हैं। अगर आपने इसके लिए आवेदन नहीं किया है, तो जल्दी से करें।
कैसे करें आवेदन
आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड पाने के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मगर आप ये काम घर बैठे नहीं कर सकते। आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी केंद्र या फिर जिला कार्यालय में जाना होगा। इसके लिए कुछ जरूरी दस्तावेज चाहिए। इनमें आधार कार्ड, समग्र आईडी, राशन कार्ड, फोटो और वोटर कार्ड शामिल हैं।
कैसे मिलेगा आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड
आप आधार कार्ड की तरह आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते। इसे डाउनलोड करने के लिए आपको वहां से दिया जाएगा, जहां से आपने इसे बनवाया है। जैसे आपने नजदीकी सीएससी सेंटर से बनवाया है तो आपको वहां जाकर उनसे आयुष्मान गोल्डन कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट करने के लिए कहना होगा। इसके अलावा अगर आपने आयुष्मान गोल्डन कार्ड किसी एजेंट के जरिए बनवाया है तो वे आपके लिए यह कार्ड लाएंगे, आप इसे खुद डाउनलोड नहीं कर सकते।
जानिए कार्ड के फायदे
आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं। इसके जरिए 1350 उपचार जैसे सर्जरी, मेडिकल द केयर ट्रीटमेंट, डायग्नोस्टिक आदि ले सकते हैं। इसमें 19 आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, योग, यूनानी उपचार भी शामिल हैं। आप देश के सरकारी और निजी अस्पतालों में जाकर 5 लाख तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं और अपनी बीमारी से मुक्ति पा सकते हैं।
चेक करें एलिजिबिलिटी
आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड पाने के लिए इसका पात्र होना जरूरी है। अपनी पात्रता जांचने के लिए सबसे पहले आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरना होगा। आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा। उसे सबमिट कर प्रोसीड करें। इसके बाद आप चार विकल्पों के जरिए अपनी योग्यता को चेक कर सकते हैं। इनमें नाम, एचएचडी नंबर, राशन कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications