Free Insurance cover on ATM Card: एटीएम कार्ड आपके पैसों को सुरक्षित रखने के साथ-साथ आपको कई सारी सुविधाएं भी देता है। एटीएम कार्ड पर आपको फ्री इंश्योरेंस कवर भी मिलता है।
इसमें आपको कोई प्रीमियम भी नहीं देना होता है। इनमें दुर्घटना बीमा और जीवन बीमा दोनों ही शामिल है। कई लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती है और इसके कारण वह इसका फायदा नहीं उठा पाते हैं।

बैंक से जैसे ही आपका एटीएम कार्ड जारी होता है वैसे ही आपको एक्सीडेंटल इंश्योरेंस और असमय मृत्यु का इंश्योरेंस भी मिल जाता है।
जानिए कितना मिलता है फ्री इंश्योरेंस कवर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किसी भी बैंक के एटीएम कार्ड का अगर 45 दिनों तक इस्तेमाल कर चुके हैं तो फ्री इंश्योरेंस सुविधा मिलती है।
इसमें जीवन बीमा और दुर्घटना बीमा दोनों ही दिया जाता है। इन दोनों स्थिति में आप इंश्योरेंस क्लेम कर सकते हैं। आपको बता दें कि देश के तमाम बैंक अपने डेबिट कार्ड पर अलग-अलग राशि का इंश्योरेंस कवर देते हैं।
एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा, और कई सारे बैंक की इंश्योरेंस कवर की राशि, कार्ड कैटेगरी के अनुसार तय होती है। कुछ डेबिट कार्ड पर तो 3 करोड़ तक का भी फ्री एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवरेज मिलता है।
इसमें बैंक की ओर से कोई अन्य डॉक्यूमेंट भी नहीं मांगा जाता है। आपको बता दें कि बैंक्स अपने डेबिट कार्ड पर फ्री इंश्योरेंस कवर देते हैं।
इंश्योरेस से जुड़े हुए नियमों के बारे में जानें
आपको इंश्योरेंस का फायदा तब मिलेगा जब आप निर्धारित अवधि के अंदर ही उस डेबिट कार्ड के जरिए कुछ ट्रांसजैक्शन करते हैं।
यह अवधि अलग-अलग कार्ड के लिए अलग भी हो सकती है। आपको बता दें कि कुछ एटीएम पर इंश्योरेंस पॉलिसी एक्टिवेट करने के लिए कार्ड होल्डर को 30 दिन में कम से कम एख बार ट्रांसजैक्शन करना जरूरी होता है।
वहीं, कुछ कार्ड होल्डर्स को इंश्योरेंस कवरेज एक्टिवेट करने के लिए आपको पिछले 90 दिनों के अंदर एक बार ट्रांसजैक्शन करना ही होगा।
आपको बता दें कि ग्राहकों को क्लासिक कार्ड पर 01 लाख रुपये का कवरेज मिलता है। वहीं, प्लेटिनम कार्ड पर 02 लाख रुपये, सामान्य मास्टर कार्ड पर 50 हजार रुपये का इंश्योरेंस कवरेज मिलता है। वहीं, प्लेटिनम मास्टर कार्ड पर 05 लाख रुपये और वीजा कार्ड पर 1.5-02 लाख रुपये तक इंश्योरेंस कवरेज मिलता है।
इसके अलावा जो भी खाते प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत खुले हैं तो उनके एटीएम कार्ड के साथ ग्राहकों को 01 से 02 लाख रुपये तक का बीमा मिलता है।
5 लाख रुपये तक का कवरेज अगर एटीएम कार्डधारक किसी दुर्घटना का शिकार हो जाता है और उस दुर्घटना में वह दिव्यांग हो जाता है, तो उसे 50 हजार रुपये का कवरेज मिलता है।
इंश्योरेंस क्लेम करने का प्रोसेस
- अगर आप इंश्योरेंस क्लेम करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने बैंक में सबसे पहले यह जानकारी देनी होगी कि आप इसे क्लेम करना चाहते हैं फिर इसके बाद आपको कार्डहोल्डर के नॉमिनी को संबंधित बैंक में जाकर आवेदन करना पड़ता है।
- बैंक में आपको एफआईआर की कॉपी, अस्पताल में इलाज का प्रमाणपत्र जैसे कागजात जमा करने पर बीमा का क्लेम मिल जाता है।
- वहीं मौत की स्थिति में कार्डहोल्डर के नॉमिनी को एफआईआर की कॉपी, मृत्यु प्रमाण पत्र, आश्रित का प्रमाण पत्र, जैसे दस्तावेजों को जमा कर बीमा कि राशि ली जा सकती है।
More From GoodReturns

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications