अगर आप पेंशनर हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। रिटायरमेंट की उम्र के बाद हमारे पास आय का कोई नियमित साधन नहीं बचता है, इसलिए रिटायरमेंट के बाद की जरूरतों को पूरा करने के लिए पेंशन बहुत जरूरी होता है।
नई दिल्ली: अगर आप पेंशनर हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। रिटायरमेंट की उम्र के बाद हमारे पास आय का कोई नियमित साधन नहीं बचता है, इसलिए रिटायरमेंट के बाद की जरूरतों को पूरा करने के लिए पेंशन बहुत जरूरी होता है। ऐसे में हम आपको सरकार द्वारा दी जा रही सुविधा के बारे में बताएंगे। जिससे आपको जीवनभर पेंशन का लाथ उठाने का मौका मिलेगा। मोदी सरकार आपके बुढ़ापे का सहारा बन रही है, अटल पेंशन सरकारी पेंशन स्कीम के तहत।

अटल पेंशन योजना की खासियत
हर व्यक्ति को अपने भविष्य की चिंता होती है, जिसके लिए आज के समय में हर कोई निवेश के कोई ना कोई विकल्प तलाश लेता है। अटल पेंशन योजना केंद्र सरकार की एक सोशल सिक्योरिटी स्कीम है। इस योजना के तहत, केंद्र सरकार असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को 1 हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये प्रति महीने पेंशन देती है। 18 से 40 साल की उम्र का कोई भी व्यक्ति अटल पेंशन योजना अकाउंट खुलवा सकता है। इस सरकारी योजना की सबसे खास बात यह है कि जितनी जल्दी इस योजना में निवेश किया जाएगा, उतना ही फंड जमा होगा।
अटल पेंशन योजना के सब्सक्राइबर्स की संख्या 2.4 करोड़ को पार
अटल पेंशन योजना के सदस्यों की संख्या 2.4 करोड़ से अधिक हो गई है। वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान 260 एपीवाई सर्विस प्रोवाइडर्स के जरिए 17 लाख से अधिक एपीवाई खाते खोले गए हैं। इस तरह 20 अगस्त 2020 तक अटल पेंशन योजना के सब्सक्राइबर्स की संख्या 2.4 करोड़ को पार कर गई थी। बता दें कि अंशधारकों की संख्या सालाना आधार पर इस साल अक्टूबर के अंत में 34.51 प्रतिशत बढ़कर 2.45 करोड़ पहुंच गयी जो एक साल पहले अक्टूबर 2019 में 1.82 करोड़ थी।
जानें इस सरकारी स्कीम के फायदे
अच्छी बात ये है कि अटल पेंशन योजना के तहत सिर्फ जीते जी ही नहीं, बल्कि मौत के बाद भी परिवार को मदद मिलती रहती है। अगर निवेश की रकम की बात करें तो आप सिर्फ 42 रुपये से भी शुरू कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए अंशधारक की उम्र का 18 साल होना जरूरी है। इस उम्र में अगर आप प्रति माह 42 रुपये निवेश करते हैं तो 60 साल की उम्र में 1 हजार रुपये प्रति माह मिलेगा। वहीं 210 रुपये के कंट्रीब्यूशन पर आपको प्रति माह 5 हजार रुपये मिलेंगे। बता दें कि इसके लिए उम्र 18 साल ही होनी चाहिए।
नॉमिनी को मिलता है मृत्यु के बाद का फायदा
अगर 60 साल से पहले ही योजना से जुड़े किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो फिर उसकी पत्नी इस योजना में पैसे जमा करना जारी रख सकती है और 60 साल के बाद हर महीने पेंशन पा सकती है। जबकि दूसरा विकल्प यह है कि उस व्यक्ति की पत्नी अपने पति की मौत के बाद एकमुश्त रकम का दावा कर सकती है। अगर पत्नी की भी मौत हो जाती है तो एक एकमुश्त रकम उनके नॉमिनी को दे दी जाती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
