Atal pension Scheme: रिटायरमेंट लाइफ की टेंशन हर किसी को रहती है. क्योंकि एक समय के बाद हमारे पास कमाई के कोई जरिया नहीं रहता है. ऐसे में हमे दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है. अगर आप रिटायरमेंट लाइफ में भी हर महीने एक निश्चित इनकम चाहते हैं, तो अटल पेंशन स्कीम बेहतर विकल्प रहेगा. चलिए जानते हैं कि अटल पेंशन स्कीम क्या है और आप इसमें कैसे अप्लाई कर सकते हैं.

अटल पेंशन स्कीम के तहत आपको 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक पेंशन मिल सकती है. इस स्कीम को पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) द्वारा नियंत्रित किया जाता है. इस पेंशन योजना के तहत आपको रिटायरमेंट लाइफ के लिए निश्चित समय पर पैसे मिल रहते हैं. अब जानते है कि आप इस स्कीम में कैसे अप्लाई कर सकते हैं.
लेकिन उसे पहले अटल पेंशन स्कीम के तहत कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में जान लेते हैं, जैसे अटल पेंशन स्कीम के लिए उम्र सीमा 18 साल से 40 साल तक की रखी गई है. इसके अलावा अप्लाई करने वाला को किसी अन्य स्कीम का लाभार्थी नहीं होना चाहिए और आपके पास आधार से जुड़ा बैंक खाता होना चाहिए.
वहीं आपको 20 सालों तक निवेश करते रहना पड़ेगा. इसके अलावा आपको मंथली पेंशन चुने का अवसर दिया जाता है. आप अपने अनुसार 1000 रुपये से 5000 रुपये तक पेंशन राशि चुन सकते हैं.
अगर आप अटल पेंशन स्कीम के तहत अप्लाई करना चाहते हैं, तो आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करना होगा.
अटल पेंशन स्कीम में कैसे करें अप्लाई ?
देश का कोई नेशनलाइज़्ड बैंक में आप इस स्कीम के लिए अप्लाई कर सकते हैं. फिलहाल अटल पेंशन स्कीम में अप्लाई करने के लिए कोई ऑनलाइन सुविधा मौजूद नहीं है.
लेकिन आपको स्कीम में अप्लाई करने के लिए फॉर्म ऑनलाइन मिल जाएगा. आप इस फॉर्म को आधिकारिक वेबसाइट से जाकर डाउनलोड कर सकते हैं, इसके बाद इसका एक प्रिंट आउंट निकाले लें
स्टेप 1- सबसे पहले आपको बैंक या अधिकारिक वेबसाइट से फॉर्म प्राप्त करना होगा.
स्टेप 2- इसके बाद अपने बैंक में जाकर फॉर्म और मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज सबमिट कर दें.
स्टेप 3-आपको इसमें अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी जमा करनी होगी.
स्टेप 4- अगर आपका अप्लाई बैंक द्वारा स्वीकार हो जाता है, तो आपके पास एक मैसेज आ जाएगा.
डेथ होने पर किसे मिलेंगे पैसे?
अटल पेंशन स्कीम के तहत अगर किसी लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है, तो उसके पेंशन के पैसे पति या पत्नी को मिल जाते हैं. वहीं अगर पति और पत्नी दोनों की ही मृत्यु हो जाएं, तो ऐसे में सारे पैसे नामंकित व्यक्ति को वापस मिल जाते हैं.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
