कोरोना काल में अगर कोई हेल्थ बीमा लेने का सोच रहे है तो आपके पास अच्छा मौका है। आईआरडीएआई ने इस साल आरोग्य संजीवनी नाम की बीमा पॉलिसी लॉन्च की थी।
नई दिल्ली: कोरोना काल में अगर कोई हेल्थ बीमा लेने का सोच रहे है तो आपके पास अच्छा मौका है। आईआरडीएआई ने इस साल आरोग्य संजीवनी नाम की बीमा पॉलिसी लॉन्च की थी। इस पॉलिसी के तहत रेगुलेटर इरडा ने मंगलवार को आरोग्य संजीवनी पॉलिसी के नियमों में बदलाव किया है।

जिससे स्वास्थ्य बीमा कंपनियां न्यूनतम 1 लाख रुपये से कम की बीमा राशि और अधिकतम 5 लाख रुपये से ज्यादा की बीमा राशि पेश कर सकेंगी। स्टैंडर्ड इंडिविजुअल हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट पर गाइडलाइंस के मुताबिक सामान्य और स्वास्थ्य बीमा कंपनियों को आरोग्य संजीवनी पॉलिसी के लिए न्यूनतम 1 लाख रुपये से लेकर अधिकतम 5 लाख रुपये (50,000 रुपये के मल्टीपल में) ऑफर करने की इजाजत है।
इंश्योरेंस सेक्युरिटी की राशि में बदलाव
इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवपलमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (इरडा) ने एक सर्रकुलर जारी किया जिसमें कहा कि नियमों में बदलाव सामान्य लोगों को सुविधा देने के लिए किया गया है। इसमें कहा गया है कि बीमा कंपनियों को यह मंजूरी दी जाती है कि वह न्यूनतम 1 लाख रुपये से कम की राशि और अधिकतम 5 लाख रुपये से ज्यादा की बीमा राशि पेश कर सकते हैं जो बीमा कंपनियों की अंडरराइटिंग पॉलिसी के अधीन होगी। वहीं उसने कहा कि बीमा की राशि का विकल्प 50,000 रुपये के मल्टीपल में ही दी जाएगी। इरडा के मुताबिक बीमा कंपनियां बदली हुई पॉलिसी को तुरंत प्रभाव से लागू कर सकते हैं। इस लोकप्रिय आरोग्य संजीवनी पॉलिसी में अस्पताल में भर्ती, भर्ती होने से पहले और बाद, आयुष इलाज और मोतियाबिंद के इलाज का कवर मिलता है। यह पॉलिसी एक स्टैंडर्ड इंश्योरेंस प्रोडक्ट है जिसमें पॉलिसीधारकों की मूलभूत जरूरतों का ध्यान रखा जाता है।
जनवरी में इरडा ने किया था लॉन्च
बता दें कि इंश्योरेंस रेगुलेटर इरडा ने जनवरी में सभी जनरल और हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों से 1 लाख से 5 लाख रुपये तक की एक स्टैंडर्ड हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी पेश करने को कहा था। उसने कहा था कि इससे इंश्योरेंस लेने वाले ग्राहकों का कनफ्यूजन दूर होगा कि किस कंपनी की पॉलिसी में लाभ ज्यादा है। असल में अलग-अलग बीमा कंपनियां अलग अलग तरह की इनडिविजुअल हेल्थ प्रोडक्ट की पेशकश करती हैं। हर प्रोडक्ट के विशिष्ट लाभ और शर्तें अलग अलग होती हैं। ऐसे में ग्राहकों में कई बार कनफ्यूजन हो जाता है कि 4 लाख या 5 लाख तक की पॉलिसी लेने पर कौन सी कंपनी ज्यादा फायदा दे रही है। इरडा ने बताया था कि इस प्रोडक्ट का नाम आरोग्य संजीवनी पॉलिसी होगा।
18 से 65 साल के उम्र के व्यक्ति ले सकता है यह पॉलिसी
- इस पॉलिसी को 18 साल से 65 साल के उम्र के बीच व्यक्ति खरीद सकते हैं। इस पॉलिसी के कवर में कोरोना के उपचार को भी शामिल कर दिया गया है ताकि इस पॉलिसी को लेने वालों को अलग से कोरोना कवर नहीं लेना पड़े। इरडा की गाइडलाइन जारी होने के बाद सभी बीमा कंपनियों को इस पॉलिसी के स्टैंडर्ड टर्म एंड कंडीशन में बदलाव नहीं करना है।
- वह इस पॉलिसी को अपनी सुविधा अनुसार नाम दे सकते हैं लेकिन उसमें आरोग्य संजीवनी लगाना जरूरी है।
- इस पॉलिसी की सबसे अच्छी बात यह है कि इसके प्रीमियम को आप मासिक, त्रैमासिक, छमाही या सालाना भुगतान कर सकते हैं।
- इसमें अपने माता पिता के साथ सास-ससुर को भी कवर कर सकते हैं।
- वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि यह पालिसी बुनियादी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के मुकाबले 20 से 50 प्रतिशत सस्ती है।
- इसमें कई ऐसी बीमारियों को कवर दिया जा रहा है जो पहले से चली आ रही पॉलिसियों में नहीं हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications