अगर आप भी नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपको जरूर पढ़ें। एसबीआई ने एक बार फिर से ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बेहतरीन ऑफर पेश किये है।
नई दिल्ली: अगर आप भी नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपको जरूर पढ़ें। एसबीआई ने एक बार फिर से ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बेहतरीन ऑफर पेश किये है। एसबीआई को योनो ऐप से बुकिंग करने पर ग्राहक इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। Home Loan : इन 11 बैंक में मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ब्याज दरें ये भी पढ़ें

ऐसे करें लोन अप्लाई मिलेगी ब्याज में छूट
जी हां अगर आप कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और इसके लिए ऑटो लोन सर्च कर रहे हैं तो भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) आपके लिए बेहद आकर्षक ऑफर लेकर आया है। आप घर बैठे ऑटो लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं वो भी ब्याज दर पर डिस्काउंट के साथ। भारतीय स्टेट बैंक के ऑफर के तहत अगर आप एसबीआई योनो के जरिए कार लोन अप्लाई करते हैं तो आपको बैंक की सामान्य ब्याज दर पर 0.25 फीसदी तक छूट मिल सकती है। वहीं तुरंत आपके कार लोन को मंजूरी मिल जाएगी।
एसबीआई योनो ऐप के जरिए कार लोन अप्लाई करने के कई फायदें
एसबीआई योनो ऐप से लोन अप्लाई करने पर कार लोन की सामान्य ब्याज दर पर 0.25 फीसदी की छूट मिलती है। आपको गाड़ी की ऑनरोड प्राइस पर फाइनेंस मिलता है। इससे आप पर बोझ कम पड़ेगा। एसबीआई योनो ऐप से लोन अप्लाई करने पर आपके लोन पर रोज के रिड्यूसिंग बैलेंस पर ब्याज दर कैल्कुलेट की जाती है। लोन चुकाने के लिए आपको 7 साल तक का समय दिया जाता है। एसबीआई योनो ऐप से लोन अप्लाई करने के लिए सबसे पहले एसबीआई योनो पर जा कर लॉगइन करना होगा। इसके आप आपको मेन्यू पर जाना होगा। यहां आपको लोन्स का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करने पर आपको कार लोन का विकल्प मिल जाएगा। यहां से आप लोन अप्लाई कर सकेंगे।
एसबीआई दे रहा सस्ते में ग्रीन कार लोन
वहीं अगर अगर आप इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो इसमें भारतीय स्टेट बैक आपकी मदद कर सकता है। एसबीआई इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदने के लिए ग्रीन कार लोन दे रहा है। ये लोन बेहद आकर्षक फीचर्स के साथ दिया जा रहा है। इस लोन को चुकाने के लिए तीन से 8 साल तक का समय मिलता है। गाड़ी की ऑन रोड कीमत का 90 फीसदी तक लोन मिल सकता है। बता दें कि लोन लेने के लिए आपको इन डॉक्यूमेंट की जरुरत होगी जैसे कि पिछले 6 महीने की बैंक स्टेटमेंट, 2 पासपोर्ट फोटो, पहचान पत्र के लिए पासपोर्ट, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, डीएल, लेटेस्ट सैलरी स्लिप, फॉर्म 16, व्यापारी वर्ग या अन्य के लिए 2 साल का रिटर्न और कृषि क्षेत्र के आवेदक के लिए जमीन के कागजात।
ब्याज पर मिल रही है छूट
भारतीय स्टेट बैंक भी ग्रीन कार लोन के जरिए इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री को प्रोत्साहित कर रहा है। इस तरह इलेक्ट्रिक कार की खरीद पर सामान्य कार लोन की तुलना में 20 बेसिस प्वांट कम ब्याज दर पर लोन दिया जा रहा है। ये छूट पूरे देश में कहीं भी ग्रीन कार लोन पर दी जा रही है।
जानिए कौन लें सकता है ग्रीन लोन
ग्रीन कार लोन सिर्फ 21 से 67 साल की आयु वाले लोगों को ही मिल सकता है। एसबीआई की बेवसाइट के मुताबिक, सरकारी कंपनियों (महारत्नों/नवरत्नों/मिनीरत्नों) के रेगुलर कर्मचारी, डिफेंस सैलरी पैकेज (डीएसपी), पारा मिलिट्री सैलरी पैकेज (पीएमएसपी) और इंडियन कोस्टल गार्ड पैकेज (जीएसपी) कस्टमर्स और रक्षा ठिकानों पर शॉर्ट कमिशन्ड ऑफिसर्स। इसके अलावा प्रोफेशनल, सेल्फ एम्प्लॉयड, बिजनेसमैन, प्रोप्राइटरी/पार्टनरशिप फर्म जो इनकम टैक्स एसेसी हैं। कृषि और संबद्ध गतिविधियों में लगे व्यक्ति।
कितनी इनकम पर कितना लोन
सरकारी कर्मचारियों जिनकी सैलरी न्यूनतम 3 लाख रुपये है, एसबीआई से उनकी नेट मंथली इनकम का अधिकतम 48 गुना कर्ज के तौर पर मिल सकता है। बिजनेसमैन, प्रोफेशनल औऱ प्राइवेट नौकरी करने वालों को आईटीआर में मौजूद डेप्रीसिएशन और सभी कर्जों की पेमेंट को जोड़ने के बाद उसकी ग्रॉस टैक्सेबल इनकम या नेट प्रॉफिट का 4 गुना लोन मिल सकता है। वहीं कृषि क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों जिनकी सालाना इनकम न्यूनतम 4 लाख रुपये है, उनको नेट एनुअल इनकम का 3 गुना लोन मिल सकता है।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications