आज के समय में हर कोई कमाई का जरिया खोजता है। हर तरफ पैसे लगाता, अपनी हुनर को आजमाता है इतना ही नहीं रिस्क लेकर भी पैसे से पैसा बनाने की चाह रहती है।
नई दिल्ली, फरवरी 19। आज के समय में हर कोई कमाई का जरिया खोजता है। हर तरफ पैसे लगाता, अपनी हुनर को आजमाता है इतना ही नहीं रिस्क लेकर भी पैसे से पैसा बनाने की चाह रहती है। चलिए आज हम अपनी खबर के जरिए आपको बताएंगे कि कैसे आप कार्टून या मीम जैसी चीजों को बनाकर कमाई कर सकते है। आज हम बात करेंगे एनएफटी की, अक्सर ही एनएफटी यानी नॉन-फंजिबल टोकन चर्चा में आता रहता है। एनएफटी कमाई का वो जरिया है, जिससे सुपरस्टार अमिताभ बच्चन करोड़ों रुपये कमाए हैं। उन्होंने एनएफटी कलेक्शन से 7.18 करोड़ रुपये कमाएं है। आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप भी चाहें तो एनएफटी के जरिए मोटी कमाई कर सकते हैं, बस आपको कुछ बातें समझनी होंगी। कमाई का मौका : जानिए इस गिरावट में Mutual Funds कौन से सस्ते शेयर खरीद रहे

जानिए क्या है एनएफटी
सबसे पहले बता दें कि एनएफटी को नॉन फंजीबल टोकन कहते हैं। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इंसान के पास मौजूद कोई आर्टपीस, म्यूजिक, गेम और वीडियो, कार्टून जैसी चीजों को नॉन फंजीबल टोकन को रूप में रखा जा सकता है। ब्लॉकचेन तकनीक की मदद से इनकी कोडिंग की जाती है और इस तरह इसे डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रखा जाता है। जिस तरह क्रिप्टोकरेंसी का एक खास कोड होता है उसी तरह नॉन फंजीबल टोकन का भी होता है। इसलिए हर एक टोकन यूनिक होता है। यानी ऐसा कोड किसी दूसरे के पास नहीं हो सकता। इसी के जरिए नीलामी की जाती है।
एनएफटी क्रिप्टोकरेंसी से कैसे अलग है
- एनएफटी नॉन फंजीबल एसेट है और क्रिप्टोकरेंसी फंजीबल एसेट।
- एनएफटी की कोडिंग बिटकॉइन या एथरियम जैसी क्रिप्टोकरेंसी की तरह है। दोनों की कोडिंग यूनीक होती है, यानी इन जैसा कोई दूसरा डिजिटल एसेट नहीं होता है।
- यूनीक कोडिंग के चलते दोनों एकदम अनोखे होते हैं, लेकिन एनएफटी को क्रिप्टोकरेंसी के जरिए ही खरीदा या बेचा जा सकता है।
करोड़ों कमाने का मौका
डिजिटल नीलामी की दुनिया का सबसे चर्चित मामला ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी का है। जिनका ट्वीट 17 करोड़ रुपये में बिका था। डिजिटल तस्वीरों का कोलाज बीपल 517 करोड़ रुपये में बिका था। वहीं, 10 साल पुराना बिल्ली का मीम 4.5 करोड़ में बिका था। बात करें सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तो एनएफटी के जरिए 7.18 करोड़ रुपये कमाए। इनके कलेक्शन में मधुशाला की एक प्रति, ऑटोग्राफ दिया हुआ एक पोस्टर और अन्य चीजें भी शामिल थीं। इसकी मदद से म्यूजिक, आर्टपीस, कलेक्शन, जिफ फाइल, वीडियो, वर्चुअल अवतार और डिजाइनर स्नीकर्स समेत कई चीजों की नीलामी की जा सकती है।
एनएफटी इस्तेमाल के लिए डिजिटल वॉलेट जरुरी
इसकी मदद से आर्टिस्ट अपनी चीजों को मॉनेटाइज कर सकते हैं यानी इससे पैसे कमा सकते हैं। ऐसे समझें की अपनी चीजों को बेचने के लिए नीलामी घरों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन भी इनकी नीलामी कर सकते हैं। कोई भी आर्टिस्ट अपनी चीजों को एनएफटी के रूप में बेच सकता है। इसके जरिए चीजों के बिकने पर पैसे भी मिलते हैं और भविष्य में रॉयल्टी भी मिलती है। एनएफटी यानी नॉन फंजीबल टोकन के लिए यूजर के पास अपना डिजिटल वॉलेट होना चाहिए। इसमें ही क्रिप्टोकरंसी सुरक्षित रहती है।
यहां बेच सकते हैं एनएफटी
- अब बात करें एनएफटी को बेचने की तो इसे कई जगहों पर बेचा जा सकता है। इनमें से कुछ ओपनसी, Rarible, SuperRare जैसे प्लेटफॉर्म हैं।
- अपनी किसी चीज को एनएफटी के तौर पर बेचने के लिए पहले आपको एक वॉलेट बनाना होगा और उसमें इथेरियम क्रिप्टोकरंसी रखनी होगी, क्योंकि अधिकतर एनएफटी प्लेटफॉर्म इथेरियम पर ही बने हैं।
- वॉलेट में कुछ इथेरियम होना जरूरी है, जिससे ट्रांजेक्शन फीस चुकाई जा सके। इसके बाद आपको जो चीज बेचनी है, उसे एनएफटी मार्केटप्लेट पर डालना होगा, जिसका अधिकतम साइज 100 एमबी तक हो सकता है।
- अपनी एनएफटी के लिए अधिक से अधिक कीमत पानी है तो उसे तमाम जगहों पर प्रमोट जरूर करें, ताकि नीलामी अधिक से अधिक कीमत में हो सके।
एनएफटी में जगी लोगों की रूचि
मौजूदा वक्त में महामारी काल में एनएफटी में दुनिया की रुचि जागी। जब आर्ट और एंटरटेनमेंट वेन्यू बंद थे, तो आर्टिस्ट और एंटरटेनर्स ने लोगों व खरीदारों से जुड़ने के नए रास्ते तलाशे। एनएफटी डिजिटल सामान में कुछ गुण भर देती है, जिससे उनकी कीमत तय करना संभव होता है। बता दें कि एनएफटी वायरल मीम्स के क्रिएटर्स को उनके सिग्नेचर वाली कॉपी की बिक्री करने की इजाजत देती है। एनएफटी कोड की लाइन्स से ज्यादा कुछ नहीं है।
More From GoodReturns

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

MV Electrosystems IPO: कल बंद हो रहा है मौका, निवेश से पहले जरूर चेक करें ये डिटेल्स



Click it and Unblock the Notifications