अमेजन पर वाउ सैलरी डेज सेल शुरू हो गई है। इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंस, टेलिविजन सेट्स और किचन ऐंड होम अप्लायंस पर बढ़िया डील्स ऑफर की जा रही है।
नई दिल्ली: अमेजन पर वाउ सैलरी डेज सेल शुरू हो गई है। इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंस, टेलिविजन सेट्स और किचन ऐंड होम अप्लायंस पर बढ़िया डील्स ऑफर की जा रही है। अमेजन पर वाउ सैलरी डेज सेल की शुरूआत बीते कल यानी 1 जुलाई से हुई है जो कि कल तक यानी 3 जुलाई तक चलेगी। तो आपके पास इस सेल के शानदार ऑफर लेने का बस कल तक का मौका है। अमेजन के इस सेल में ग्राहकों को 60 फीसदी तक छूट के साथ कैशबैक भी मिलेगा।

एचडीएफसी कार्ड से खरीद पर मिलेगा डिस्काउंट
बता दें कि सेल के दौरान डिस्काउंट ऑफर करने के लिए अमेजन ने एचडीएफसी बैंक के साथ पार्टनरशिप की है। सेल के दैरान एचडीएफसी बैंक कार्ड के जरिए पेमेंट करने वाले यूजर्स को 10 फीसदी अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। यह डिस्काउंट अधिकतम 1500 रुपये का होगा। अमेजन की इस सेल में आप ईएमआई पर भी प्रॉडक्ट्स खरीद सकेंगे।
सेल में 60 फीसदी तक मिलेगा डिस्काउंट
- इस सेल में वॉशिंग मशीन पर 30 फीसदी तक डिस्काउंट ऐमजॉन ऑफर कर रहा है।
- जबकि वहीं टेलिविजन सेट्स पर 60 फीसदी तक डिस्काउंट का फायदा इस सेल में उठाया जा सकता है।
- सेल में इन प्रॉडक्ट्स पर 1133 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर प्रॉडक्ट्स खरीदे जा सकते हैं।
- सेल में एलजी, आईएफबी, Dyson,बजाज, फिलिप्स जैसे ब्रैंड्स पर डिस्काउंट मिलेगा। एचडीएफसी बैंक डिस्काउंट के अलावा यूजर्स के पास नो कॉस्ट ईएमआई पर भी सामान खरीदने का ऑप्शन रहेगा।
माइक्रोवेव पर 40 प्रतिशत तक छूट
अगर आप एयर प्यूरिफायर खरीदने का मन बना रहे है तो काफी अच्छा समय है। अमेजन की इस सेल में एयर प्यूरिफायर पर 40 पर्सेंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं माइक्रोवेव, वॉटर प्यूरिफायर पर भी आप 40 फीसदी डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। वॉशिंग मशीन पर 30 फीसदी डिस्काउंट ऐमजॉन ऑफर कर रहा है।
ब्रांडेड टीवी पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
सेल में कई बड़े ब्रैंड्स के टीवी भी डिस्काउंट पर खरीदे जा सकेंगे। सोनी Bravia एलईडी टीवी भी इस सेल में उपलब्ध होगी। इसके अलावा शाओमी, सैमसंग, Vu, कोडैक और एलजी के टेलिविजन भी डिस्काउंट के अमेजन वेबसाइट पर लिस्टेड हैं। सेल में स्मार्टफोन, हेडफोन, टैबलेट्स, ई-रीडर जैसे प्रॉडक्ट्स नहीं उपलब्ध हैं। वहीं जानकारी के मुताबिक अमेजन इनके जल्द ही नई सेल ला सकता है।
अमेजन सेल में वनप्लस 8 प्रो की खरीद पर मिलेगा 1000 रु का कैशबैक
दूसरी तरफ आपको बता दें कि स्मार्टफोन कंपनी वनप्लस अपने शानदार फोन वनप्लस 8 प्रो को आज सेल में एक बार फिर से पेश कर रही है। अमेजन और वनप्लस की आधिकारिक वेबसाइट पर इस फोन को आज दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकेगा। आज की सेल में इस फोन पर शानदार ऑफर दिए जा रहे हैं। बता दें कि वनप्लस 8 प्रो को सेल में खरीदने पर कई फायदे मिल रहे हैं। अगर आप इस फोन को अमजेन पे के जरिए खरीदते हैं तो आपको एक हजार रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। इसके अलावा कस्टमर्स को 6000 रुपये के जियो बेनिफिट्स और नो-कॉस्ट ईएमआई का फायदा 12 महीने तक मिल सकता है। कीमत की बात करें तो वनप्लस के इस फोन के 8GB+128GB वाले वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये रखी गई है, वहीं 12GB+128GB वाले वेरिएंट को आप 59,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
