ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस 6 साल बाद दुनिया के पहले ट्रिलेनियर बन जाएंगे। जी हां दुनिया के अमीरों में शामिल अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस 2026 तक बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं।
नई दिल्ली: ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस 6 साल बाद दुनिया के पहले ट्रिलेनियर बन जाएंगे। जी हां दुनिया के अमीरों में शामिल अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस 2026 तक बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं। फोर्ब्स के अनुसार 143 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ अमीरों की लिस्ट में नंबर 1 का खिताब हासिल करने वाले बेसोज 2026 तक दुनिया के पहले खरबपति बन सकते हैं।
जेफ बेजोस 6 साल बाद दुनिया के पहले खरबपति होंगे
जेफ बेजोस अभी 143 बिलियन डॉलर यानी 14,300 डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। मालूम हो कि एक स्टडी के मुताबिक दुनिया के पहले खरबपति का खिताब हासिल करने में 56 साल के जेफ बेजोस को अभी 6 साल का वक्त और लग सकता है। उस वक्त उनकी संपत्ति 1 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 1 लाख करोड़ डॉलर के करीब पहुंच जाएगी। दुनिया के पहले खबरपति बनते हुए उनकी उम्र 62 साल पहुंच जाएगी। वहीं जेफ बेजोस की संपत्ति में पिछले पांच साल में औसतन 34 फीसदी की ग्रोथ हुई है। फिलहाल उनकी संपत्ति 14,300 डॉलर है। वहीं इस खिताब को हासिल करने में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक और एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी को 2033 तक का वक्त लग सकता है।
लॉकडाउन में अमेजन को हुआ जबरदस्त फायदा
कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए वैश्विक स्तर पर लगाए गए लॉकडाउन का सबसे ज्यादा फायदा अमेजन का हुआ है। जी हां लॉकडाउन के कारण होम डिलीवरी में अच्छी-खासी मांग बढ़ी है, जिससे अमेज़न के व्यवसाय में तेजी आई है। जनवरी-मार्च तिमाही में अमेजन ने रिकॉर्ड 75 बिलियन डॉलर की बिक्री की है जो पिछले साल की समान अवधि की 60 बिलियन डॉलर से ज्यादा है। कोरोनावायरस का दूसरा चरण आने और लॉकडाउन के जारी रहने के कारण अमेजन होम डिलीवरी की डिमांड आगे भी ज्यादा रहेगी। बेजोस की संपत्ति में पिछले 5 सालों में 34% की बढ़ोतरी हुई है। इस वैश्विक संकट से पहले 2019 में अमेजन का रेवेन्यू 281 बिलियन डॉलर रहा था।
मुकेश अंबानी वर्ष 2033 में बनेंगे खरबपति
मिली जानकारी के मुताबिक भारत के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी वर्ष 2033 में ट्रिलेनियर बनेंगे। वह दुनिया के पांचवें ट्रिलेनियर होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, अंबानी जब ट्रिलेनियर बनेंगे, तब उनकी उम्र 75 साल होगी। जानकारी दें कि मुकेश अंबानी के पास वर्तामन में 2,718 अरब से ज्यादा की संपत्ति है। चीनी कंपनी अलीबाबा फाउंडर जैक मा 2030 में दुनिया के तीसरे ट्रिलेनियर बनेंगे। स्टडी रिपोर्ट के मुताबिक चीन के रियल एस्टेट कारोबारी शु जियायिन वर्ष 2027 में दुनिया के दूसरे ट्रिलेनियर बनेंगे। वह 68 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल करेंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications