नई दिल्ली, अगस्त 11। ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी अमेजन इंडिया लोगों को पैसा कमाने का मौका दे रही है। अगर आप भी ऐसी नौकरी की तलाश में हैं जिसमें समय की कोई सीमा न हो तो यह आपके लिए बेस्ट चांस मौका है। आप अपनी इच्छा के अनुसार काम करके हर महीने 55,000 से 60,000 रुपये कमा सकते हैं। इस जॉब में आपको रोजाना 4 घंटे ही काम करना होगा। आइए जानते हैं इस जॉब की डिटेल।
किस तरह की है जॉब
अमेजन भारत में अपने कारोबार का विस्तार कर रहा है। इसके लिए कंपनी प्रोडक्ट डिलीवरी के समय को कम करने के लिए जरूरी उपाय कर रही है। प्रोडक्ट डिलिवरी के समय को कम करने के लिए इसे शहर में डिलीवरी बॉय की जरूरत है। डिलिवरी बॉय का काम होता है पैकेज को गोदाम से उठाकर ग्राहकों के पास पहुंचाना। अगर आप बतौर डिलिवरी बॉय के रूप में काम कर सकते हैं तो करीबी अमेजन वेयरहाउस में कॉन्टैक्ट करें। वहां आपको बाकी जानकारी भी मिल सकती है।
कितने पैकेज होंगे पहुंचाने
अमेजन के अनुसार एक डिलीवरी बॉय को एक दिन में 100-150 पैकेज वेयरहाउस से ग्राहकों के दिए गए एड्रेस पर पहुंचाने होते हैं। ये एड्रेस कंपनी के वेयरहाउस यानी गोदाम के 10-15 किलोमीटर के क्षेत्र में होते हैं। इसलिए यह काम 4 से 5 घंटे में पूरा किया जा सकता है। इसके अलावा ये आप पर भी निर्भर है कि आप कितनी जल्दी या देर में काम खत्म कर पाते हैं। डिलीवरी का टाइम सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक है। आपके पास बकायदा ऑप्शन होगा मर्जी का टाइम चुनने का।
कैसे करें अप्लाई
अगर आप अमेजन डिलीवरी बॉय जॉब के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो दिए गए लिंक (https://logics.amazon.in/applynow) पर विजिट करें। मगर एक बात का ध्यान रखें कि डिलीवरी बॉय की जॉब के लिए आपके पास डिग्री होना जरूरी है। स्कूल या कॉलेज पास किये लोगों के पास पासिंग सर्टिफिकेट होना जरूरी है। इसके अलावा डिलीवरी के लिए अपनी खुद की बाइक या स्कूटर होना चाहिए। दोपहिया वाहन का बीमा और आरसी भी जरूरी है। इसके अलावा लाइसेंस भी चाहिए होगा।
कैसे होगी 60000 रु की इनकम
कंपनी की तरफ से डिलीवरी बॉय को हर महीने रेगुलर सैलेरी दी जाती है। ये फिक्स सैलेरी बहुत ज्यादा नहीं होती। बल्कि आपको सिर्फ 12,000 रु से 15,000 रु तक ही मिलते हैं। इतना ही नहीं पेट्रोल का खर्च भी आपको अपनी जेब से भरना होगा। मगर आपको प्रति पैकेज की डिलिवरी पर 10-15 रु बतौर इंसेंटिव मिलेंगे। अब यदि आप रोज 150 पैकेज डिलिवर करें और आपको हर पैकेज पर 10 रु भी मिले तो आपकी मासिक कमाई 45000 रु ऐसे ही हो गयी। बाकी आपको 12-15 हजार रु की सैलेरी मिल जाएगी। इस तरह आप हर महीने 60 हजार रु कमा सकते हैं। इसमें पेट्रोल का खर्च निकाल कर भी आपको महीने में 52000 रु तक बच सकते हैं।
एमएसएमई को मौका
अमेजन एमएसएमई को भी अकसर बिजनेस के मौके देती है। अमेजन 26-27 जुलाई को अपनी प्राइम डे सेल इवेंट लेकर आई। इसके मार्केटप्लेस पर 100 से अधिक छोटे और मध्यम उद्यम (एसएमई) विक्रेता लॉन और गार्डन, किराना, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम और किचन, फैशन, ब्यूटी, ज्वैलरी और स्टेशनरी सहित कई कैटेगरी में 2,400 से अधिक नए प्रोडक्ट लॉन्च करने का मौका मिला।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications