नई दिल्ली, फरवरी 9। जिन लोगों को घूमना-फिरना पसंद है, वे जानते हैं कि ट्रिप की तैयारी और उस पर आने वाले खर्च के लिए पैसे जुटाना कितना मुश्किल होता है। मगर शौक तो शौक है, अब सस्ता हो या महंगा। मगर देखा जाए तो होटल और खाने पर इतना खर्च नहीं आता, जितना फ्लाइट के टिकट पर आता है। फ्लाइट टिकट की कीमतें बहुत ज्यादा होती हैं। किसी भी ट्रिप में सबसे बड़ा खर्च यही होता है। हर कोई पैसे बचाना चाहता है, मगर जो लोग घूमने का शौक रखते हैं उनके लिए ये काम मुश्किल है। क्योंकि बिना पैसे खर्च किए वे अपना शौक पूरा नहीं कर सकते। इसीलिए हम ऐसे लोगों के लिए कुछ शानदार टिप्स लेकर आए हैं, जिन्हें अपना कर वे अपने फ्लाइट टिकट पर काफी बचत कर सकते हैं। यदि आप घूमने के बजाय के फ्लाइट से कोई जरूरी सफर करने वाले हैं या सफर करते रहते हैं तो भी ये टिप्स आपके काम सकते हैं।
समय से पहले करें बुकिंग
समय से पहले योजना पर काम करना हमेशा बेहतर होता है। सफर के मामले में भी ऐसा ही करें। यदि आप कर सकते हैं तो एक या दो महीने पहले अपनी फ्लाइट की टिकट बुक कर लें। इससे होगा यह कि आपको सस्ते टिकट मिलेंगे। जी हां 1-2 महीने पहले बुकिंग कराने पर सस्ता टिकट मिलना निश्चित होता है। आपको काफी बचत होगी।
गुपचुप तरीका अपनाएं
सभी कंपनियां और उनकी वेबसाइट कुकीज और आपके सिस्टम के आईपी एडरेस के जरिए आपकी पसंद और नापसंद का डेटा रखती हैं। इसलिए यदि आप किसी साइट पर फ्लाइट टिकट की कीमतों को चेक करें और फिर बुकिंग के लिए बाद में उसी साइट पर विजिट करें तो संभव है कि आपको बढ़ी हुई कीमतों पर टिकट दिया जाए। इससे बचने के लिए आप करें ये कि एक सीक्रेट मोड का उपयोग करके वेब ब्राउज करें। या टिकट चेक कही से और करें और बुकिंग कहीं और से। यानी अलग अलग डिवाइस से।
अलग-अलग वेबसाइटों पर कम्पेयर करें
टिकट बुक करने से पहले आपको करना ये चाहिए कि अलग अलग साइटों पर टिकट प्राइस तुलना करें। अलग अलग फ्लाइट टिकट बुकिंग साइटें एयरलाइनों के टिकटों की कीमतों की तुलना करके सस्ता टिकट खरीदने में मदद कर सकती हैं। तुलना करते समय किसी खास डेट के लिए टिकट न देखें बल्कि पूरे महीने के लिए टिकट रेट देखें।
अलग एयरलाइन से लौटें वापस
अपने सफर के लिए प्लानिंग करते समय आना जाना अलग अलग एयरलाइन से करें। यह ट्रिक रिटर्न टिकट पर कुछ रुपये बचा सकती है। एक और बात कि समझा जाता है कि वीकेंड पर फ्लाइट टिकट सस्ते होते हैं। मगर ऐसा है नहीं। इसके बजाय स्थिति उलटी है। असल में यदि आप अपने टिकट वीकेंड के बजाय हफ्ते के बीच के दिनों पर करें तो आपको एक सस्ता टिकट मिल सकता है।
एयरलाइन की साइट का करें इस्तेमाल
एयरलाइन की ही वेबसाइट से अपने टिकट बुक करने पर आपको हमेशा एक बेहतर डील मिल सकती है। इसका कारण यह है कि फाइनल बिल पर आप थर्ड पार्टी साइटों के सर्विस चार्ज से बच सकते हैं। ये सारे टिप्स अपनाएं तो यकीनन आप फ्लाइट टिकट पर काफी बचत कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 24 मार्च को सोने की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जान लें राम नवमी से कब तक बैंक हॉलिडे शेड्यूल

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications