नई दिल्ली, जून 13। किसान खेती के साथ-साथ बागवानी के जरिए अपनी आय को बढ़ा कर सकते हैं। बागवानी में फल या लकड़ी के पौधे लगाए जा सकते हैं। साथ ही साथ किसान इन पौधों के बीच में भी खेती से एक्स्ट्रा कमाई कर पाएंगे। इससे उनकी आमदनी भी दोगुनी से भी अधिक हो सकती है। बता दें कि महोगनी एक खास पेड़ है। ये पेड़ किसानों को करोड़पति बना सकता है। महोगनी के 120 पेड़ एक एकड़ जमीन पर लगाए जा सकते हैं। इससे किसान महज 12 साल में करोड़पति बन सकता है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।
मजबूत होता है यह पेड़
महोगनी की लकड़ी काफी मजबूत होती है। ये लकड़ी लंबे समय तक चलने वाली भी होती है। इस लकड़ी पर पानी का कोई नुकसान नहीं होता है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह पेड़ 50 डिग्री सेल्सियस तक ही तापमान सहन करने की क्षमता दिखा सकता है। खास बात यह है कि पानी न होने पर भी यह बढ़ता है। इसकी लकड़ी का इस्तेमाल कई चीजों में किया जाता है। इनमें चौकड़ी, फर्नीचर और नाव आदि शामिल हैं।
पत्तियों का इस्तेमाल
इसकी पत्तियों का उपयोग कैंसर, रक्तचाप, अस्थमा, सर्दी और मधुमेह जैसी बीमारियों में किया जाता है। इसका पौधा पांच साल में एक बार बीज देता है। एक पौधे से पांच किलो तक बीज प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके बीजों की कीमत भी बहुत अधिक है। इन्हें आप एक हजार रुपये प्रति किलो तक के रेट पर बेच सकते हैं। यह एक औषधीय पेड़ है। इसलिए इसके बीजों और फूलों का उपयोग भी दवाई में किया जाता है।
नहीं है कोई खास प्रजाति
भारत में अभी तक इसके पेड़ों की कोई विशेष प्रजाति नहीं है। इसकी किस्मों की 5 विदेशी किस्में ही उगाई गई हैं। क्यूबा, मैक्सिकन, अफ्रीकी, न्यूजीलैंड और होंडुरन किस्में इसमें शामिल हैं। इन सभी किस्मों के पेड़ पौधे की गुणवत्ता और उनकी उपज के आधार पर उगाए जाते हैं। इन पौधों की लंबाई 50 से 200 फीट तक होती है।
कहां से खरीदें इसके पौधे
महोगनी की खेती के लिए इसके पौधे आप पंजीकृत सरकारी कंपनी से खरीद सकते हैं। आप चाहें तो नर्सरी में भी इसके पौधे मिल सकते हैं। नर्सरी में पौधे तैयार करने में काफी समय और मेहनत लगती है। इसलिए इसके पौधे खरीदना और लगाना ज्यादा ज्यादा आसान है। नर्सरी से पौधे खरीदते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि पौधे दो से तीन साल पुराने हों और अच्छी तरह से विकसित हों।
6 साल का समय
महोगनी के पौधे 6 साल में पूरी तरह से विकसित होकर पेड़ बन सकते हैं। इस बीच किसान चाहे तो पेड़ों के बीच खाली पड़ी जमीन में दलहन आदि लगाकर अच्छी आमदनी कर सकते हैं। महोगनी के पेड़ एक एकड़ में करीब 12 साल के इंतजार के बाद करोड़ों कमाते हैं। इसके पेड़ की लकड़ी की कीमत दो हजार रुपए प्रति घन फीट है। इसके बीज और पत्ते भी अच्छी कीमत पर बेचे जाते हैं। किसान इसके पेड़ उगाकर अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं। वे किसान जिनके पास जमीन है, वे इस पेड़ को उगाने पर विचार कर सकते हैं। ये काफी फायदे वाला पेड़ है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications