हर साल की तरह इस बार भी बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने साल 2020 के लिए हाईएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट जारी कर दी है। फोर्ब्स ने दुनियाभर में सबसे अधिक कमाई करने वाले स्टार्स की लिस्ट जारी की है।
नई दिल्ली: हर साल की तरह इस बार भी बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने साल 2020 के लिए हाईएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट जारी कर दी है। फोर्ब्स ने दुनियाभर में सबसे अधिक कमाई करने वाले स्टार्स की लिस्ट जारी की है। इसमें बॉलीवुड से इकलौते अक्षय कुमार ने जगह बनाई है। इस बार इस लिस्ट में ना ही सलमान खान और ना ही शहरुख का नाम शामिल है।

इसमें टॉप 10 की लिस्ट में अक्षय ही बॉलीवुड से एकमात्र ऐसे हीरो हैं, जिन्होंने अपनी जगह बनाई है। फिल्मों से कमाई करने के साथ साथ अक्षय कुमार ब्रांड्स और एंडोसर्मेंट के लिए भी मोटी रकम चार्ज करते हैं। और यही कारण है कि अक्षय कुमार का नाम टॉप में शामिल है। वहीं इस लिस्ट में लगातार दूसरे साल ड्वेन जॉनसन नंबर वन पर हैं। 2020 में उनकी कमाई 8.75 करोड़ डॉलर रही।
इतनी रही अक्षय की कमाई
अक्षय की 2020 में कमाई 4.85 करोड़ डॉलर (करीब 362.78 करोड़ रु) रही। बता दें कि 2019 की फोर्ब्स हाईएस्ट पेड एक्टर्स लिस्ट में अक्षय कुमार चौथे पायदान पर थे। 2019 में इस लिस्ट के मुताबिक उनकी कमाई 6.5 करोड़ डॉलर रही थी। हालांकि पिछले साल के मुकाबले उनकी रैंक दो पायदान गिर गई है. उन्होंने 2019 की सूची में चौथा स्थान प्राप्त किया था। अक्षय एक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के लिए अपनी पहली टेलीविजन सीरीज 'द एंड' पर काम कर रहें हैं। उन्होंने अपने अधिकांश पैसे अपने एंडोर्समेंट सौदों से कमाए हैं। फोर्ब्स पत्रिका ने कहा कि अक्षय को आगामी टेलीविजन सीरीज में उनकी भूमिका के लिए एक करोड़ डॉलर मिल रहे हैं। अक्षय की आने वाली फिल्मों में 'बच्चन पांडे', 'बेलबॉटम, 'लक्ष्मी बॉम्ब', 'सूर्यवंशी', 'पृथ्वीराज', 'अतरंगी रे' और 'रक्षा बंधन' शामिल हैं।
ड्वेन जॉनसन पहले नंबर वन पर
फाइटर रिंग के अंदर ‘द रॉक' से जाने जाने वालेड्वेन जॉनसन इस लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज़ हैं। ड्वेन ने 1 जून 2019 से 1 जून 2020 तक 87.5 मिलियन डॉलर की कमाई की। द रॉक के नाम से मशहूर अमेरिकी एक्टर ड्वेन जॉनसन की 2019 में कमाई 8.94 करोड़ डॉलर रही थी। हॉलीवुड एक्टर रयान रेनॉल्ड्स 71.5 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ दूसरे स्पॉट पर हैं। फोर्ब्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर मार्क व्हालबर्ग 58 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ हैं। वहीं चौथे नंबर पर एक्टर, डायरेक्टर बेन एफ्लेक (55 मिलियन डॉलर) , पांचवें नंबर पर विन डीजल (54 मिलियन डॉलर), छठे पर अक्षय कुमार (48.5 मिलियन डॉलर), सातवें पर लिन मेनुएल मिरांडा (45.5 मिलियन डॉलर), आठवें पर विल स्मिथ (44.5 मिलियन डॉलर), नौवें पर एडम सैंडलर (41 मिलियन डॉलर), 10वें पायदान पर जैकी चैन (40 मिलियन डॉलर) हैं।
फोर्ब्स की टॉप 10 हाईएस्ट पेड एक्टर्स 2020 लिस्ट
- ड्वेन जॉनसन- 654 करोड़ रुपये
- रयान रेनॉल्ड्स - 534 करोड़ रुपये
- मार्क वॉलबर्ग- 433 करोड़ रुपये
- बेन एफ्लेक- 411 करोड़ रुपये
- विन डीजल- 403 करोड़ रुपये
- अक्षय कुमार -362 करोड़ रुपये
- मेनुएल मिरांडा- 340 करोड़ रुपये
- विल स्मिथ- 332 करोड़ रुपये
- ऐडम सैंडलर- 306 करोड़ रुपये
- जैकी चैन- 299 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
