अगर आप भी एयरटेल के ग्राहक है तो ये खबर पढ़ लें। एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर हाई स्पीड ब्रॉडबैंड सर्विस को जल्द ही देश के नए 25 शहरों में शुरू किया जाएगा।
नई दिल्ली: अगर आप भी एयरटेल के ग्राहक है तो ये खबर पढ़ लें। एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर हाई स्पीड ब्रॉडबैंड सर्विस को जल्द ही देश के नए 25 शहरों में शुरू किया जाएगा। वहीं कंपनी ने पिछले साल अपने ओएफसी (ऑप्टिकल फाइबर केबल) पर आधारित ब्रॉडबैंड सर्विस एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर को लॉन्च किया था। जानकारी दें कि एयरटेल की ये सर्विस जियो फाइबर के लॉन्च होने के साथ ही शुरू की गई थी। कंपनी ने अपने एयरटेल ब्रॉडबैंड के तहत आने वाले सभी ब्रॉडबैंड सर्विस को एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर में शिफ्ट कर लिया है। कंपनी ने पहले देश के बड़े शहरों में ऑप्टिकल फाइबर एफटीटीएच (फाइबर टू द होम) ब्राडबैंड सर्विसेज को शुरू किया। अब कंपनी इसे देश के छोटे टीयर-2 और टीयर-3 शहरों में एक्सपैंड कर रही है।
एयरटेल के 599 रु का बेसिक प्लान
एयरटेल इन छोटे शहरों के लिए फिलहाल बेसिक 599 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च कर सकता है। इसमें यूजर्स को 16एमबीपीएस की स्पीड से 100जीबी डाटा ऑफर किया जाता है। साथ ही, यूजर्स को कॉलिंग के लिए अनलिमिटेड बेनिफिट्स ऑफर किया जाता है। वहीं, अनलिमिटेड डाटा वाले यूजर्स को कंपनी ओटीटी प्लेटफॉर्म और कंटेंट भी ऑफर कर सकती है। जिस तरह से बड़े शहरों में यूजर्स को ब्रॉडबैंड कनेक्शन के साथ डिजिटल कंटेंट फ्री में ऑफर किया जाता है। टीयर-2 और टीयर-3 शहरों में भी यूजर्स को ये कंटेंट्स ऑफर किए जा सकते हैं। हालांकि, कंपनी की तरफ से इन शहरों के लिए फिलहाल कोई प्लान की घोषणा नहीं की गई है।
इन 25 शहरों में जल्द शुरू होगी फाइबर सर्विस
एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर सर्विस को इन 25 शहरों में फेज वाइज लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इन शहरों में मई 2020 तक ये सर्विस शुरू कर सकती है। एयरटेल उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों के कुछ शहरों में इसे शुरू करने वाली है। इन शहरों में अजमेर, अलीगढ़, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, धर्मशाला, गाजीपुर, गोरखपुर, होसूर, जगधारी, झांसी, जोधपूर, काकीनाडा, कोल्हापुर, कोटा, मथूरा, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, रोहतक, शाहजहांपुर, शिमला, थंजावुर, तिरुपति, उदयपुर और यमुनानगर शामिल हैं। कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट पर इन शहरों के आगे लॉन्चिंग सून देखा जा सकता है। वेबसाइट में जारी किए गए काउंटडाउन के हिसाब से एक्सट्रीम फाइबर ब्रॉडबैंड को अलग-अलग शहरों में अलग-अलग तारीख को जारी किया जाएगा। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अजमेर, गाजीपुर, कोटा और शिमला से शुरुआत करने की तैयारी में थी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। कोरना की वजह से देशभर में जारी लॉकडाउन इसकी वजह हो सकता है।
एयरटेल के इस प्लान में जानें क्या है खास
प्रीमियम प्लान की बात करें तो इसकी मंथली कीमत 1,099 रुपये होगी और इसमें 100एमबीपीएस की स्पीड के साथ अनलिमिटेड इंटरनेट दिया जाएगा। इसके साथ ही यहां एक साल का ऐमेजॉन प्राइम और जी5 सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलेगा। अंत में वीआईपी प्लान के बारे में बात करें तो इसमें इसकी मंथली कीमत 1,599 रुपये होगी और इसमें 300एमबीपीएस की स्पीड के साथ 600जीबी डेटा मिलेगा। इसमें भी एक साल का ऐमेजॉन प्राइम और जी5 सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा। इन प्लान्स में फ्री लोकल और एसटीडी कॉलिंग का भी फायदा दिया जाएगा।
More From GoodReturns

एयरटेल के सस्ते रिचार्ज प्लान्स गायब? ₹349 का नया पैक लेने से पहले ये गलती न करें

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान हुआ गायब? जानें अब कौन सा रिचार्ज है सबसे सस्ता और बेस्ट विकल्प

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications