टेलिकॉम कंपनियों ने दिसंबर 2019 में अपने टैरिफ को महंगा कर दिया था। इसके बाद यूजर्स को नंबर रिचार्ज कराने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।
नई दिल्ली: टेलिकॉम कंपनियों ने दिसंबर 2019 में अपने टैरिफ को महंगा कर दिया था। इसके बाद यूजर्स को नंबर रिचार्ज कराने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। ऐसे में यूजर्स को वे प्लान ज्यादा फायदेमंद लगते हैं जिनमें उन्हें कम कीमत में बेस्ट बेनिफिट ऑफर किया जाता है। अगर आप भी ऐसे प्लान की तलाश में हैं तो हम आपको 20 रुपये से कम कीमत वाले प्लान्स की डिटेल दे रहे हैं जो डाटा और कॉलिंग बेनिफिट के साथ आते हैं। जानकारी दें कि हम जो प्लान आपको बता रहे हैं, उनमें आपको कॉलिंग के साथ डेटा बेनिफिट भी मिलेगा। इन प्लान्स की सबसे खास बात है कि ये सभी 20 रुपये से कम की कीमत में आते हैं। रिलायंस Jio ने दिया झटका, इस खास प्रीपेड प्लान की वैधता घटाई ये भी पढ़ें
एयरटेल का 20 रुपये से कम वाला प्लान
एयरटेल का काफी सस्ता प्लान है। अगर आप एयरटेल यूजर हैं और सस्ते में कॉलिंग और डेटा बेनिफट चाहते हैं, तो आपके लिए 19 रुपये वाला प्लान बेस्ट है। दो दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में किसी भी नेटवर्क के लिए ट्रू अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर की जा रही है। प्लान में आपको कुल 200MB डेटा मिलेगा।
वोडाफोन के 20 रुपये से कम का प्लान
वहीं वोडाफोन अपने यूजर्स को 19 रुपये का एक प्लान ऑफर करता है। दो दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में यूजर्स को कुल 200MB डेटा ऑफर किया जा रहा है। प्लान के सब्सक्राइबर्स देश भर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। प्लान की सबसे बड़ी खूबी है कि इसमें यूजर्स को 499 रुपये की कीमत वाला वोडाफोन प्ले और 999 रुपये की कीमत वाले जी5 का भी फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
रिलायंस जियो का 20 रुपये से कम का प्लान
बात करें जियो कि तो जियो के पास 20 रुपये से कम का डेटा वाउचर है। 11 रुपये की कीमत में आने वाले इस ऐड-ऑन पैक में 400MB डेटा दिया जा रहा है। इस प्लान में कोई कॉलिंग बेनिफिट नहीं मिलता। इस प्लान को आप अपने मौजूदा प्लान के साथ ऐड कर सकते हैं। जियो के पास 21 रुपये का भी एक डेटा ऐड ऑन पैक है। इसमें कंपनी ऐक्टिव प्लान पर एक्स्ट्रा 1GB डेटा दे रही है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
