अगर आप भी फिल्मों और ओरिजिनल सीरीज देखने के शौकीन हैं तो ये खबर को जरूर पढ़ें। एयरटेल चुनिंदा पोस्टपेड प्लान चुनने वाले अपने ग्राहकों को मुफ्त नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन दे रहा है।
नई दिल्ली, 26 मार्च। अगर आप भी फिल्मों और ओरिजिनल सीरीज देखने के शौकीन हैं तो ये खबर को जरूर पढ़ें। एयरटेल चुनिंदा पोस्टपेड प्लान चुनने वाले अपने ग्राहकों को मुफ्त नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन दे रहा है। ये प्लान सुनिश्चित करते हैं कि ग्राहकों को अलग से नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन नहीं खरीदना पड़ेगा और मोबाइल फोन रीचार्ज के साथ बड़ी बचत करनी होगी। मनोरंजन के अलावा, ग्राहकों को पोस्टपेड योजनाओं के साथ कॉलिंग, इंटरनेट और एसएमएस लाभ भी मिलते हैं।
जी हां टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने कुछ ऐसे पोस्टपेड रिचार्ज प्लान जारी किए हैं जिनमें नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइस और डिजनी प्लस हॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। एयरटेल ने हाल ही में दो पोस्टपेड फैमली प्लान जारी किए हैं।

फ्री नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन मिल रहा इन 2 प्लान में
एयरटेल का एक प्लान 1199 रुपये मंथली का है। इस प्लान में नेटफ्लिक्स का बेसिक प्लान सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसमें नेटफ्लिक्स के साथ डिज़नी + हॉटस्टार, अमेजन प्राइम और एयरटेल एक्सट्रीम का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान में 150 जीबी डेटा रोलओवर, रोजाना 100 एसएमएस और अनलिमिटिड कॉल की सुविधा मिलती है। इसके अलावा एयरटेल का अगला प्लान है 1,599 रुपये का है। बता दें कि एयरटेल के इस प्लान में आपको नेटफ्लिक्स, अमेज़ॅन प्राइम, डिज़नी + हॉटस्टार और एयरटेल एक्सट्रीम का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। वहीं ओटीटी के अलावा इसमें आपको 500 जीबी डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग जैसी सुविधाएं भी मिल रही हैं।
एयरटेल पोस्टपेड प्लान पर नेटफ्लिक्स को ऐसे करें एक्टिवेट
अगर आप एक नए पोस्टपेड कस्टमर हैं, तो आप एयरटेल की वेबसाइट (www.airtel.in) या एयरटेल थैंक्स ऐप से एयरटेल नेटफ्लिक्स बंडल प्लान के दो पोस्टपेड पैक (या अपग्रेड) में से कोई भी खरीद सकते हैं। आप प्लान को सलेक्ट कर सकते हैं और इसे एक्टिवेट कर सकते हैं।
एक बार जब आप उस प्लान का सलेक्ट कर लेते हैं जिसे आप खरीदना चाहते हैं, तो प्लान एक्टिवेट होने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक एक्टिवेशन एसएमएस भेजा जाएगा। यह तब भी लागू होता है जब आप प्लान में अपग्रेड करते हैं।
इसके बाद आपको नेटफ्लिक्स अकाउंट को एक्टिवेट करने के लिए एसएमएस में दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
अकाउंट एक्टिवेट करने के बाद, आप एयरटेल थैंक्स ऐप पर 'डिस्कवर थैंक्स बेनिफिट' पेज पर जा सकते हैं, नीचे स्क्रॉल करें और 'एंजॉय योर रिवॉर्ड्स' सेक्शन में 'नेटफ्लिक्स' खोजें। नेटफ्लिक्स प्रोडक्ट डिटेल पेज पर प्रोसीड के बाद क्लैम चुनें। एक्टिवेशन पूरा करने के लिए कस्टमर को नेटफ्लिक्स वेबसाइट पर रीडायरेक्ट किया जाएगा।
एयरटेल के इन प्लान में रोज 3जीबी डेटा
एयरटेल अपने 599 रुपये और 699 रुपये वाले प्लान में डेली 3जीबी डेटा बेनिफिट दे रहा है। 599 रुपये वाले प्लान में रोज 3जीबी डेटा के अलावा देशभर में किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में आपको डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल और 30 दिन के लिए अमेजन प्राइम वीडियो का फ्री ट्रायल मिलता है। इसके साथ ही अगर बात करें कंपनी की एक और प्लान जो कि 699 रुपये में आती है तो यह प्लान 56 दिन तक रोज 3जीबी डेटा ऑफर करता है। प्लान में हर दिन 100 फ्री एसएमएस के साथ देशभर में किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है। प्लान में मिलने वाले अडिशनल बेनिफिट में 56 दिन का अमेजन प्राइम वीडियो का मेंबरशिप और एक्सस्ट्रीम मोबाइल पैक शामिल है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
