लॉकडाउन में टेलिकॉम कंपनियां की मांग बढ़ती जा रही है। इन दिनों देश की कई बड़ी सर्विस प्रोवाइडर कंपनियां लोगों को घरो में बोर होने से बचाने में अहम भूमिका निभा रही है।
नई दिल्ली: लॉकडाउन में टेलिकॉम कंपनियां की मांग बढ़ती जा रही है। इन दिनों देश की कई बड़ी सर्विस प्रोवाइडर कंपनियां लोगों को घरो में बोर होने से बचाने में अहम भूमिका निभा रही है। इतना ही नहीं यूजर्स की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सस्ते प्लान भी दे रहे है। इसी कड़ी में एयरटेल ने भी अपने यूजर्स को खुशखबरी दी है।

ग्राहकों को अब मिलेगा दोगुना डेटा
एयरटेल के एक पॉप्युलर प्लान में अब दोगुना डेटा दिया जा रहा है। एयरटेल का यह प्लान 98 रुपये वाला डेटा ऐड-ऑन पैक है। एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स को अब हाई-स्पीड में 12जीबी डेटा मिलेगा। जानकारी दें कि एयरटेल के इस 98 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को अब तक 6जीबी डेटा मिलता था। हालांकि, एयरटेल ने इस प्लान की वैलिडिटी में कोई बदलाव नहीं किया है। इस प्लान की वैलिडिटी पहले की ही तरह 28 दिन की है। हालांकि, एयरटेल ने दूसरे स्टैंडअलोन डेटा ऐड-ऑन पैक को रिवाइज नहीं किया है। एयरटेल के 48 रुपये वाले प्लान में पहले की तरह ही 3जीबी हाई स्पीड डेटा मिलेगा।
एयरटेल का सस्ता वर्क फ्रॉम होम पोस्टपेड ऐड-ऑन डेटा पैक
इसके अलावा, एयरटेल अपने पोस्टपेड यूजर्स को 100 रुपये वाला ऐड-ऑन डेटा पैक ऑफर करता है। एयरटेल के इस ऐड-ऑन पैक में यूजर्स को 15जीबी डेटा मिलता है। एयरटेल का यह प्लान शुरुआत में जनवरी में आया था, लेकिन कंपनी ने अप्रैल में इस प्लान को 'वर्क फ्रॉम होम विद इज' टैग के साथ प्रमोट करना शुरू किया। इसके अलावा, कंपनी पोस्टपेड यूजर्स को 200 रुपये का डेटा ऐड-ऑन पैक भी ऑफर करती है। इस प्लान में यूजर्स को 35 जीबी एडिशनल डेटा दिया जाता है।
एयरटेल ने पेश किए तीन नए प्लान
बता दें कि हाल ही में लॉकडाउन में यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पिछले दिनों ही एयरटेल ने तीन नए प्लान्स पेश किए थे। इसमें 99 रुपये, 129 रुपये और 199 रुपये वाले प्लान्स शामिल हैं। इन प्लान्स का लाभ केवल चुनिंदा सर्किल्स में ही उठाया जा सकता है। इन प्लान्स में यूजर्स को hello tunes, Wynk Music, एयरटेल Xstream App और ZEE5 का फ्री सब्सक्रिप्शन प्राप्त होगा। साथ ही 1GB डाटा भी उपलब्ध है।
जियो और वोडाफोन का प्लान का एड ऑन पैक
रिलायंस जियो और वोडाफोन भी अपने यूजर्स को ऐसे डेटा ऐड-ऑन पैक ऑफर कर रहे हैं। रिलायंस जियो के पास 101 रुपये का ऐड-ऑन पैक है। जियो के इस प्लान में यूजर्स को 12जीबी हाई स्पीड डेटा और 1,000 नॉन-जियो मिनट्स मिलते हैं। जियो का 101 रुपये वाला ऐड-ऑन पैक यूजर्स के मौजूदा प्लान के खत्म होने तक ही वैलिड है। इसके अलावा, जियो ने मई के दूसरे हफ्ते में वर्क फ्रॉम होम यूजर्स के लिए नए डेटा ऐड-ऑन पैक्स पेश किए थे। नए डेटा ऐड-ऑन पैक्स में 151 रुपये वाला ऐड-ऑन पैक और 201 रुपये वाला पैक है। साथ ही, 251 रुपये वाले डेटा ऐड-ऑन पैक को रिवाइज किया गया है। जबकि वोडाफोन अपने यूजर्स को 98 रुपये वाला डेटा ऐड-ऑन पैक ऑफर करता है। वोडाफोन के इस प्लान में यूजर्स को 6जीबी हाई स्पीड डेटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या एयरटेल और जियो को कड़ी टक्कर देने के लिए वोडाफोन भी अपना ऐड-ऑन प्लान रिवाइज करता है या नहीं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
