टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए एक शानदार प्लान पेश किया है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ही डिज्नी+ हॉटस्टार का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जा रहा है।
नई दिल्ली: टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए एक शानदार प्लान पेश किया है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ही डिज्नी+ हॉटस्टार का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जा रहा है।

जी हां भारती एयरटेल ने ग्राहकों के लिए 401 रुपये में एक नया डेटा पैक लॉन्च किया है जिसमें डिज्नी+ हॉटस्टार वीआईपी का एक साल की वैलिडिटी वाला सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस ऐप के सब्सक्रिप्शन की कीमत सालाना 399 रुपये है।
कंपनी पहले से अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन दे रही
इसके अलावा इस प्लान में 3जीबी डेटा मिल रहा है, लेकिन कोई भी वॉयस कॉलिंग या एसएमएस बेनेफिट मौजूद नहीं है। इसके साथ डेटा बेनेफिट रिचार्ज की तारीख से 28 दिनों के लिए है। भारती एयरटेल पहले से अपने 349 रुपये के अनलिमिटेड कॉम्बो प्रीपेड प्लान में अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन दे रही है। वहीं अब कंपनी ने होटस्टार के साथ भी समझौता किया है। टेलिकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक कएयरटेल का यह प्लान सभी सर्किल में रिचार्ज के लिए उपलब्ध है।
1 साल के लिए मिलेगा डिज्नी+ हॉटस्टार वीआईपी का सब्सक्रिप्शन
एयरटेल ने काफी समय से कोई नया प्रीपेड प्लान लॉन्च नहीं किया है। कंपनी एक 398 रुपये का प्रीपेड प्लान ऑफर कर रही है जिसमें यूजर को रोजाना 3जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस का बेनेफिट 28 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलता है। हालांकि, कंपनी के नए लॉन्च हुए 401 रुपये के प्रीपेड प्लान में वॉयस कॉलिंग और एसएमएस बेनेफिट मौजूद नहीं है। इसकी जगह इसमें 28 दिन के लिए 3जीबी डेटा मिल रहा है। इसके अलावा कंपनी ने डिज्नी+ हॉटस्टार वीआईपी का 399 रुपये वाले सब्सक्रिप्शन का बेनेफिट जोड़ दिया है। इसमें अच्छी बात यह है कि सब्सक्रिप्शन 365 दिन या एक साल के लिए वैलिड है। एयरटेल ने इस नए प्रापेड प्लान के लिए नियम और शर्तों को भी बताया है। एयरटेल के प्रीपेड यूजर्स इस नए प्लान को साल में केवल एक बार ले सकते हैं जिससे कोई गलत इस्तेमाल नहीं हो।
सालाना ऐप का सब्सक्रिप्शन 399 रुपये में
एयरटेल ने यह भी बताया है कि ग्राहक 401 रुपये के रिचार्ज पर कोई दूसरा प्रीपेड प्लान भी रिचार्ज करवा सकते हैं। क्योंकि यह एक डेटा पैक है, एयरटेल के ग्राहक किसी भी मूल्य का अनलिमिटेड कॉम्बो प्लान वॉयस कॉल और एसएमएस बेनेफिट के लिए ले सकते हैं। अगर आप डिज्नी+ हॉटस्टार वीआईपी की मेंबरशिप अलग से लेते हैं, तो यह सालाना 399 रुपये में मिलती है।
जानिए कैसे करें ऐक्टिवेट
- इस ऑफर को एयरटेल थैंक्स ऐप या रिचार्ज के बाद नंबर पर आए लिंक पर क्लिक करके ऐक्टिवेट किया जा सकता है।
- एयरटेल थैंक्स ऐप यूजर्स को खास सुविधा देता है जिसमें वे अपने प्लान के साथ मिलने वाले बेनिफिट्स को ऐक्टिवेट कर सकते हैं।
- डिज्नी+ हॉटस्टार के सब्सक्रिप्शन के स्टेटस को हॉटस्टार की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से चेक किया जा सकता है।
दूसरी तरफ बता दें कि वैसे तो एयरटेल ने हाल ही में अपने प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। कंपनी ने यह फैसला लॉकडाउन के चलते लिया है। क्योंकि कई ऐसे यूजर्स हैं जो बाहर जाकर रिचार्ज करवाते हैं और अभी सभी दुकाने बंद होने के कारण वह रिचार्ज नहीं करा सकते हैं। साथ ही स्पष्ट कर दें कि प्लान का लाभ केवल उन्हीं यूजर्स को मिलेगा जिनके प्लान की वैलिडिटी 3 मई तक खत्म होने वाली है।
More From GoodReturns

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान हुआ गायब? जानें अब कौन सा रिचार्ज है सबसे सस्ता और बेस्ट विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications