एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए एक नए लॉन्ग टर्म रिचार्ज प्लान को लॉन्च कर दिया है। यह लॉन्ग टर्म प्रीपेड प्लान देश के सभी टेलिकॉम सर्किल के यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है।
नई दिल्ली: एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए एक नए लॉन्ग टर्म रिचार्ज प्लान को लॉन्च कर दिया है। यह लॉन्ग टर्म प्रीपेड प्लान देश के सभी टेलिकॉम सर्किल के यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है। इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ-साथ 730जीबी डाटा का भी लाभ मिलेगा। इस लंबी वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान को 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ लॉन्च किया गया है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा के साथ-साथ यूजर्स को इसमें कई कॉम्प्लीमेंटरी ऐप्स का भी सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है। इसके साथ ही ग्राहकों को कैशबैक भी ऑफर किया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं इस लंबी वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान के बारे में सब कुछ। Jio, Airtel और Voda : इन आसान तरीके से करें फ्रॉड कॉल और SMS को ब्लॉक ये भी पढ़ें
जानिए एयरटेल के 2498 रुपये प्लान की खासियत
एयरटेल का यह प्रीपेड प्लान 2,498 रुपये में लॉन्च किया गया है। इस सालाना प्रीपेड प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की जा सकती है। साथ ही, इसके साथ नेशनल फ्री रोमिंग भी ऑफर किया जाता है, यानि की यूजर्स को नेशनल रोमिंग के दौरान भी अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का ऑफर मिलेगा। इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 2 जीबी 4जी डाटा का लाभ मिलता है। इस तरह से कुल मिलाकर 730 जीबी डाटा ऑफर किया जाता है। वहीं इसके साथ ही प्रतिदिन 100 एसएमएस का भी लाभ मिलता है।
ग्राहकों को मिलेगा 150 रुपये का कैशबैक ऑफर
- इस प्लान के साथ मिलने वाले कॉम्प्लिमेंटरी ऑफर्स की बात करें तो इसके साथ एयरटेल एक्स्ट्रीम प्रीमियम, Wync म्यूजिक और जी5 का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाता है।
- इसके अलावा डिवाइस के प्रोटेक्शन के लिए एंटी-वायरस का भी सब्सक्रिप्शन दिया जाता है।
- कैशबैक ऑफर की बात करें तो फास्ट टैग के लिए 150 रुपये का कैशबैक ऑफर किया जाता है।
- इसके साथ ही ग्राहकों को इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ शॉ ऐकेडमी की तरफ से फ्री ऑनलाइन कोर्स दिया जाएगा।
एयरटेल के अन्य दो लंबी वैलिडिटी प्रीपेड प्लान
एयरटेल के अन्य दो एनुअल प्रीपेड प्लान्स 2,398 रुपये और 1,498 रुपये में आते हैं। 2,398 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ प्रतिदिन 1.5जीबी डाटा का लाभ दिया जाता है। साथ ही, यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस का भी लाभ मिलता है। वहीं, 1,498 रुपये वाले एनुअल प्रीपेड प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। इस प्लान की भी वैलिडिटी 365 दिनों की है। इसमें यूजर्स को कुल 24जीबी डाटा का लाभ मिलता है और साथ ही कुल 3,600 एसएमएस का लाभ मिलता है। सभी एनुअल प्लान एक जैसै कॉम्पलिमेंटरी ऑफर्स के साथ आते हैं।
More From GoodReturns

एयरटेल के सस्ते रिचार्ज प्लान्स गायब? ₹349 का नया पैक लेने से पहले ये गलती न करें

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान हुआ गायब? जानें अब कौन सा रिचार्ज है सबसे सस्ता और बेस्ट विकल्प

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications