टेलिकॉम सर्विसेज के लिए अब यूजर्स को ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं, जिन यूजर्स के पास एक से ज्यादा प्रीपेड कनेक्शन है, उनके लिए सभी नंबर्स को ऐक्टिव रखना भी अब पहले से ज्यादा महंगा हो गया
नई दिल्ली: टेलिकॉम सर्विसेज के लिए अब यूजर्स को ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं, जिन यूजर्स के पास एक से ज्यादा प्रीपेड कनेक्शन है, उनके लिए सभी नंबर्स को ऐक्टिव रखना भी अब पहले से ज्यादा महंगा हो गया है। ऐसे यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। टेलिकॉम कंपनी एयरटेल अपने यूजर्स को नंबर ऐक्टिव रखने में मुश्किल न हो इसके लिए कुछ मिनिमम रिचार्ज पैक्स ऑफर कर रहा है। हालांकि, लॉकडाउन के चलते फिलहाल एयरटेल ने 3 मई तक लो-इनकम ग्रुप वाले यूजर्स के लिए इनकमिंग कॉल्स को फ्री कर दिया है। ऐसे में 3 मई के बाद सस्ते प्लान्स से नंबर ऐक्टिव रखने के लिए एयरेटल के स्मार्ट रिचार्ज एक बेस्ट ऑप्शन हैं।
जान लें मिनिमम रिचार्ज के तीन बेस्ट ऑप्शन
एयरटेल अपने यूजर्स को मिनिमम रिचार्ज के तीन ऑप्शन देता है। ये स्मार्ट रिचार्ज 45 रुपयेस 49 रुपये और 79 रुपये के आते हैं।
- 45 रुपये का रिचार्ज सबसे बेसिक रिचार्ज है। इसमें कोई टॉकटाइम या डेटा बेनिफिट नहीं मिलता। यह पैक 28 दिन की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें सभी वॉइस कॉल्स के लिए 2.5 पैसे प्रति सेकंड की दर से चार्ज किया जाता है। एसएमएस के लिए इस पैक के लोकल का चार्ज 1 रुपये और एसटीडी टेक्स्ट मेसेज का चार्ज 1.5 रुपये है।
- वहीं बात अगर 49 रुपये वाले स्मार्ट रिचार्ज की करें तो इसमें भी 28 दिन की सर्विस वैलिडिटी दी जा रही है। प्लान में 38.52 रुपये का टॉकटाइम मिलता है। इंटरनेट चलाने के लिए इस प्लान में यूजर्स को 100MB डेटा दिया जा रहा है।
- इसके साथ ही सबसे महंगे स्मार्ट रिचार्ज की कीमत 79 रुपये है। इसमें 64 रुपये के टॉकटाइम के साथ 200MB डेटा भी मिलता है। पैक की वैलिडिटी 28 दिन है।
ग्राहकों के लिए बड़े काम के हैं ये स्मार्ट रिचार्ज
बता दें कि एयरटेल प्रीपेड नंबर्स पर कॉल आती रहें इसके लिए सर्विस वैलिडिटी को ऐक्टिव रखना जरूरी है। इसके लिए यूजर्स इन स्मार्ट रिचार्ज में से किसी एक को चुन सकते हैं। सर्विस वैलिडिटी के लिए आन मिनिमम रिचार्ज की बजाय 149 रुपये वाले अनलिमिटेड कॉम्बो प्लान से भी रिचार्ज करा सकते हैं।
एयरटेल के 50 रु से कम वाले प्रीपेड रिचार्ज
एयरटेल के काफी सस्ते प्लान हैं जिनमें इंटरनेट डेटा और कॉलिंग दोनों सुविधाएं मिलती हैं। यहां हम आपको ₹50 से कम में आने वाले ऐसे ही प्रीपेड प्लांस व वाउचर्स के बारे में बता रहे हैं।
एयरटेल का 9 रुपये वाला प्लान
एयरटेल के इस छोटे से प्लान में 35 एमबी डेटा दिया जाता है जिसकी वैलिडिटी 1 दिन की होती है।
एयरटेल का 19 रुपये वाला प्लान
एयरटेल के ₹19 वाले प्लान में ग्राहकों को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाती है। इसके अलावा यूजर्स को 200 एमबी इंटरनेट डेटा भी मिलता है। यह प्लान सिर्फ 2 दिन के लिए वैलिड होता है।
एयरटेल का 48 रुपये वाला प्लान
यह प्लान सिर्फ इंटरनेट डेटा के लिए है। इसमें एयरटेल यूजर्स को 3 जीबी डेटा मिलता है जिसकी वैलिडिटी 28 दिन की होती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
