भारती एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए भारत के पांच शहरों में अपनी एयरटेल होम सर्विस को लॉन्च कर दिया है। एयरटेल होम सर्विस में मोबाइल, डीटीएच (डीटीएच) और ब्रॉडबैंड सर्विस के लिए एक ही बिल आएगा।
नई दिल्ली: भारती एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए भारत के पांच शहरों में अपनी एयरटेल होम सर्विस को लॉन्च कर दिया है। एयरटेल होम सर्विस में मोबाइल, डीटीएच (डीटीएच) और ब्रॉडबैंड सर्विस के लिए एक ही बिल आएगा। कंपनी के पास फिलहाल तीन ऑफर्स हैं। इसकी बेस प्लान की कीमत 899 रुपये है। एयरटेल के इन प्लान में वाई-फाई राउटर, फ्री सर्विस के साथ ऐमजॉन प्राइम मेंबरशिप जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। वहीं गौर करने वाली बात है कि बेस प्लान में कंपनी ब्रॉडबैंड सर्विस नहीं दे रही है। लेकिन इस प्लान में डीटीएच और दो पोस्टपेड सर्विस का फायदा मिलता है जबकि मिडल टियर प्लान में डीटीएच की सेवा नहीं है बल्कि ब्रॉडबैंड और मोबाइल का फायदा मिलता है।
एयरटेल होम के तहत तीन प्लान के बारें में जानें
- एयरटेल के पास अभी एयरटेल होम के तहत तीन प्लान हैं। इनमें 899 रुपये, 1,399 रुपये और 1,899 रुपये वाले प्लान शामिल हैं।
- डीटीएच+ पोस्टपेड एक बेस प्लान है और जैसा कि नाम से जाहिर होता है, इसमें एयरटेल की लोकप्रिय सर्विसेज शामिल हैं।
- जबकि बेस प्लान में 140 एसडी और एचडी चैनल (कीमत 413 रुपये) के साथ डीटीएच और 499 रुपये वाले पोस्टपेड व 199 रुपये के ऐड-ऑन पैक की सुविधा मिलती है।
- डीटीएच+ पोस्टपेड सर्विस की कुल कीमत 1,048 रुपये होगी, लेकिन इस प्लान के तहत कंपनी 899 रुपये में यह ऑफर दे रही है।
- इसमें जीएसटी दर शामिल नहीं है। 499 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में 75 जीबी डेटा , अनलिमिटेड कॉल और 100 एसएमएस प्रतिदिन की सुविधा मिलती है।
- वहीं 199 रुपये के पोस्टपेड ऐड-ऑन पैक में 10 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉल व 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलते हैं।
1,399 रुपये के ब्रॉडबैंड प्लान में 500 जीबी डेटा
जबकि बात करें फाइबर+ पोस्टपेड प्लान की तो 1,399 रुपये वाले इस ब्रॉडबैंड प्लान में 499 रुपये का पोस्टपेड और 199 रुपये का पोस्टपेड ऐड-ऑन शामिल है। 1,399 रुपये के ब्रॉडबैंड प्लान में 500 जीबी डेटा मिलता है जिसकी स्पीड 100Mbps है। इसके अलावा इस पैक में अनलिमिटेड कॉल की भी सुविधा है। एयरटेल का कहना है कि इस प्लान की कुल कीमत 2,097 होती है लेकिन एयरटेल होम के तहत इसे 1,399 रुपये में पेश किया गया है। इसमें जीएसटी दर शामिल नहीं है। यानी पैक पर कुल 33 प्रतिशत की छूट है।
इन शहरों में उपलब्ध हैं एयरटेल होम प्लान्स
एयरटेल के ऑल इन वन प्लान के बारे में जो एयरटेल होम का टॉप प्लान है। 'ऑल इन वन प्लान' में 1,399 रुपये का ब्रॉडबैंड, 499 रुपये का पोस्टपेड और 199 रुपये के दो मोबाइल ऐड-ऑन प्लान शामिल हैं। इस प्लान में एयरटेल का 413 रुपये वाला डीटीएच प्लान भी शामिल है। इन सभी प्लान की कीमत 2,720 रुपये होती है लेकिन एयरटेल होम के तहत ये सभी सुविधाएं 1,899 रुपये में मिल रही हैं। यानी कुल 30 प्रतिशत की छूट कंपनी इन सर्विसेज पर दे रही है। एयरटेल वेबसाइट के अनुसार, सर्विस अभी चंडीगढ़, पंचकूला, खरार, मोहाली और ज़ीरकपुर में उपलब्ध है। वहीं इसके अलावा यूजर को 2997 रुपये की कीमत के बेनिफिट्स वाले अमेजन प्राइम, एयरटेल एक्सट्रीम और ज़ी5 का एक साल का एक्सेस भी मिलेगा।
जानिए एयरटेल होम प्लान्स का फायदा
एयरटेल का कहना है कि एयरटेल होम प्लान्स का फायदा वे ग्राहक भी उठा सकते हैं जो पहले से एयरटेल की सर्विसेज का इस्तेमाल कर रहे हैं। बता दें कि कंपनी एयरटेल होम सब्सक्राइबर्स को 3,500 रुपये के अतिरिक्त फायदे भी दे रही है। इनमें वाई-फाई राउटर, फ्री सर्विस विजिट और डीटीएच बॉक्स पर एक्सटेंडेड वॉरंटी शामिल है।
More From GoodReturns

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके



Click it and Unblock the Notifications