कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान अपने ग्राहकों के मनोरंजन का ध्यान रखते हुए एयरटेल डिजिटल टीवी, डिश टीवी और टाटा स्काई ने कुछ इंटरएक्टिव सर्विस चैनल मुफ्त कर दिए हैं।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान अपने ग्राहकों के मनोरंजन का ध्यान रखते हुए एयरटेल डिजिटल टीवी, डिश टीवी और टाटा स्काई ने कुछ इंटरएक्टिव सर्विस चैनल मुफ्त कर दिए हैं। बता दें कि एयरटेल डिजिटल टीवी ने सोमवार को ही अपने 4 प्लैटफॉर्म चैनल्स को लॉकडाउन तक फ्री करने की जानकारी दी है। इससे पहले डिश टीवी और टाटा स्काई ने भी कोरोना वायरस लॉकडाउन के इस वक्त में टीवी दर्शकों को एंटरटेन करने के इरादे से अपने इंटरेक्टिव सर्विस चैनल को फ्री कर दिया था।
हर उम्र के लोगों के हिसाब से चैनलों को किया मुफ्त
एयरटेल डिजिटल टीवी और डिश टीवी अपने ग्राहकों को जहां 4 सर्विस चैनल मुफ्त ऑफर कर रहे हैं। वहीं टाटा स्काई ने 10 ऐसे चैनल मुफ्त कर दिए हैं। इतना ही नहीं इसके अलावा डीटीएच कंपनियों ने अलग-अलग उम्र के लोगों के हिसाब से कॉन्टेन्ट देने वाले चैनलों को भी मुफ्त कर दिया है। इनका मकसद फिलहार घरों में रह रहे लोगों की स्किल बढ़ाना है। इसमें कुकिंग, डांसिंग और फिटनेस जैसे चैनल शामिल हैं। तीनों डीटीएच कंपनियों ने 14 अप्रैल यानी लॉकडाउन के आखिरी दिन तक सर्विस चैनल्स को मुफ्त देने का ऐलान किया है।
एयरटेल डिजिटल टीवी ग्राहकों को मिल रहे फायदे
एयरटेल डिजिटल टीवी ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए एयरटेल CuriosityStream, एयरटेल सिनियर टीवी, आपकी रसोई और Let's Dance जैसे 4 सर्विस चैनल फ्री कर दिए हैं। आपकी रसोई चैनल कुकिंग से जुड़ा है और इसे चैनल नंबर 407 पर देखा जा सकता है। वहीं एयरटेल CuriosityStream को 419, एयरटेल सिनियर टीवी को चैनल नंबर 323 पर देखा जा सकता है। वहीं डांस सिखाने वाले Let's Dance चैनल को 113 नंबर चैनल पर देखा जा सकता है। इस चैनल पर वर्चुअल डांस क्लासेज से भारतीय डांस समेत हिप हॉप, साल्सा समेत कई डांस स्टाइल सीखी जा सकती हैं।
डिश टीवी ग्राहक भी ले सकते हैं ये फायदे
एयरटेल डिजिटल टीवी की तरह ही डिश टीवी सब्सक्राइबर्स भी फिटनेस एक्टिव, किड्स एक्टिव टोन्स , आयुष्मान एक्टिव और किड्स एक्टिव राइम्स को फ्री में देख सकते हैं। आयुष्मान एक्टिव सर्विस चैनल को 130 नंबर, फिटनेस एक्टव को 132 नंबर चैनल पर देखा जा सकता है। खासतौर पर बच्चों के लिए प्रोग्राम दिखाने वाले किड्स एक्टिव टून्स और किड्स एक्टिव राइम्स को क्रमशः 956 व 957 नंबर पर देखा जा सकता है।
टाटा स्काई ग्राहकों को मिलेगें ये फायदे
अगर आप टाटा स्काई ग्राहक हैं तो आपको कंपनी के 10 सर्विस चैनल का मुफ्त में मजा मिलेगा। इनमें फन लरन 664 और 668 पर, कुकिंग चैनल नंबर 127, फिटनेस चैनल नंबर 110, स्मार्ट मैनेजर चैनल नंबर 701 पर देखा जा सकता है। इसके अलावा वैदिक मैथ्स चैनल को 702 नंबर, क्लासरूम को 653 नंबर, इंग्लिश को 660 और 1424 पर, ब्यूटी को 119 जबकि जावेद अख्तर चैनल को 150 पर देखा जा सकता है। बता दें कि मुफ्त में सर्विस चैनल का ऑफर देने के अलावा टाटा स्काई ने अपने ग्राहकों को क्रेडिट फैसिलिटी का तोहफा भी दिया है। ग्राहक अपने रजिस्टर्ड नंबर से 080-61999922 पर मिस्ड कॉल करके यह क्रेडिट पा सकते हैं। यह खासकर उन लोगों के काम आएगा जो अपने अकाउंट को अभी रिचार्ज करने में सक्षम नहीं हैं।
More From GoodReturns

Chandra Grahan 2026: सूतक काल सुबह 6:23 से शुरू, जानें आपके शहर में कब लगेगा चंद्र ग्रहण

Gold Rate Today: महीन के पहले रविवार को सोना खरीदने का प्लान है?जानें आज 1 मार्च को गोल्ड सस्ता हुआ या महंगा

Happy Holi Shayari: रंगों से भी ज्यादा खूबसूरत हैं ये मैसेज, भेजें प्यार का पैगाम, पढ़ें बेस्ट होली मैसेज

Silver Price Today: 2 मार्च को चांदी की कीमत में 35,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

Happy Holi Wishes: रंगों के इस खास त्योहार पर इन खूबसूरत संदेशों और कोट्स के जरिए अपनों को दें शुभकामनाएं

Gold Rate Today: चंद्र ग्रहण के दिन सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Holika Dahan: चंद्र ग्रहण और भद्रा का साया! आज या कल, कब होगा होलिका दहन? जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त

Gold Price Today: जियोपॉलिटिकल संकट के बीच 2 मार्च को सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए लेटेस्ट गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications