सभी टेलीकॉम कंपनियों में अपने ग्राहकों को बेस्ट प्लान उपलब्ध कराने की होड़ लगी रहती है। हर कंपनी अपने ग्राहकों को कई प्लान ऑफर करती हैं।
नई दिल्ली: सभी टेलीकॉम कंपनियों में अपने ग्राहकों को बेस्ट प्लान उपलब्ध कराने की होड़ लगी रहती है। हर कंपनी अपने ग्राहकों को कई प्लान ऑफर करती हैं। हाल ही में एयरटेल, जियो, बीएसएनएल और आइडिया-वोडाफोन ने कई प्रीपेड प्लान्स लॉन्च किए हैं।

इन सब में वोडाफोन-आईडिया ने अपने तीन नए प्लान लॉन्च किए हैं जिसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग मिलगी। हांलाकि ये तीनों प्लान 20 दिन के लिए होंगे। दूसरी ओर दूसरी टेलीकॉम कंपनी जैसे जियो, एयरटेल, बीएसएनएल भी ग्राहकों को लुभाने के लिए बेहतरीन प्लान दे रही हैं। तो चलिए जानते हैं कंपनियां आपको क्या ऑफर दे रही हैं और क्या है इन प्लान्स की पूरी डिटेल।
एयरटेल
289 रुपए वाला प्लान
एयरटेल के 289 रुपए वाले प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा मिलेगा। इसमें डेली 100 एसएमएस के साथ 1.5जीबी हाई-स्पीड डाटा का एक्सेस 56 दिन के लिए मिलेगा। प्लान में एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, विंग म्यूजिक और फ्री ऑनलाइन कोर्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
448 रुपए वाला प्लान
एयरटेल के 448 रुपए वाले प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा मिलेगा। इसमें डेली 100 एसएमएस के साथ 3जीबी हाई-स्पीड डाटा का एक्सेस 28 दिन के लिए मिलेगा। प्लान में डिज्नीप्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
559 रुपए वाला प्लान
एयरटेल के 559 रुपए वाले प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा मिलेगा। इसमें डेली 100 एसएमएस के साथ 2जीबी हाई-स्पीड डाटा का एक्सेस 56 दिन के लिए मिलेगा। प्लान में डिज्नीप्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
जियो
499 रुपए वाला प्लान
बता दें कि जियो के 499 रुपए वाले इस रिलायंस जियो प्लान के साथ यूजर को 1 साल के लिए 399 रुपए की कीमत वाला डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस प्लान के साथ हर रोज 1.5जीबी डेटा मिलेगा, बता दें की इस प्लान में 56 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
777 रुपए वाला प्लान
इस प्लान में रोजाना 1.5जीबी हाई-स्पीड डाटा मिलेगा के साथ यूजर को 5जीबी अतिरिक्त डाटा मिलेगा। इसका मतलब प्लान कुल 131जीबी डेटा ऑफर करेगा और इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है। इस प्लान के साथ जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉलिंग, अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 3000 मिनट्स और हर दिन 100 एसएमएस मिलेंगे। जैसा की आपको हमने बताया की इस प्लान के साथ भी 399 रुपए की कीमत वाला डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्श ऑफर किया जा रहा है।
वोडाफोन-आइडिया
46 रुपए वाला प्लान
इससे पहले कंपनी ने 46 रुपए वाले प्लान वाउचर को भी लॉन्च किया है। इस प्लान में ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 100 लोकल ऑन-नेट नाइट मिनट्स मिलेंगे। साथ ही ये वाउचर 2.5 पैसे प्रति मिनट की दर से लोकल और नेशनल कॉल्स भी ऑफर करेगा। ग्राहक नाइट मिनट्स का फायदा रात 11 से सुबह 6 बजे के बीच ले पाएंगे।
109 रुपए वाला प्लान
इस प्लान में यूजर्स को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसमें कुल 1 जीबी डाटा और 300 एसएमएस मिलते हैं। इसके अलावा इसमें वोडाफोन प्ले और जी5 ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।
169 रुपए वाला प्लान
इसमें भी यूजर्स को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। ग्राहकों को रोजाना 1 जीबी रोजाना और रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। इसके अलावा वोडाफोन प्ले और जी5 ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।
बीएसएनएल
बीएसएनएल के ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। कंपनी ने 1499 रुपए वाला एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। यह एक साल की वैलिडिटी वाला प्लान है जिसमें ग्राहकों को डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। कंपनी ने इस नए प्लान का ऐलान बीएसएनएल चेन्नई के ट्विटर अकाउंट पर किया है। इस प्लान का नाम पीवी 1499 है और आज से ही ग्राहकों के लिए उपलब्ध हो जाएगा। बीएसएनएल के 1499 रुपए वाले प्लान में 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है। आपको कुल 24जीबी इंटरनेट डेटा दिया जाता है। इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है साथ ही रोज 100 एसएमएस भी दिए जाते हैं। कंपनी के प्रमोशनल ऑफर के तहत शुरुआती 90 दिन में इस प्लान को लेने वाले ग्राहकों को 30 दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी भी दी जाएगी। इस तरह ग्राहक को 365 की जगह 395 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications