नई दिल्ली। एयरटेल, वोडाफोन और रिलायंस ने हाल ही में रेट बढ़ाकर अपने ग्राहकों को जोरदार झटका दिया था। अभी 1 महीना भी नहीं हुआ था कि अब एयरटेल और वोडाफोन अपने महत्वपूर्ण प्रीपेड रिचार्ज प्लान को महंगा कर दिया है। इस बार दोनों मोबाइल कंपनियों ने अपने ऐसे रिचार्ज प्लान महंगे किए हैं, जिनका काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। यही कारण है कि इस बार रिचार्ज प्लान महंगा होने का करोड़ों मोबाइल ग्राहकों पर असर पड़ेगा। हालात तो यह है कि इस बार रिचार्ज प्लान की कीमत करीब 95 फीसदी तक बढ़ दी गई है।
-आइये जानते हैं कि इस बार कौन से प्रीपेड रिचार्ज प्लान का रेट बढ़ाया गया है।
ये हैं मिनिमम रिचार्ज प्लान
एयरटेल और वोडाफोन ने इस बार अपने मिनिमम रिचार्ज प्लान का रेट बढ़ा दिया है। आमतौर पर लोग 1 से ज्यादा सिम कार्ड इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में मोबाइल ग्राहक एक सिम को अपना मुख्य सिम मानते हैं, जिसे रेग्युलर प्लान से रिचार्ज कराते हैं। वहीं दूसरे और तीसरे सिम को मिनिमम रिचार्ज प्लान से रिचार्ज कराते हैं। मिनिमम रिचार्ज प्लान से सिम एक्टिवेट बना रहता है, और इस पर इनकमिंग कॉल आती रहती हैं। इसके अलावा इमर्जेंसी पर इस सिम से लोग कॉल भी कर लेते हैं। लेकिन अब दूसरा सिम रिचार्ज कराना महंगा पड़ जाएगा।
जानिए एयरटेल ने कितना महंगा किया मिनिमम रिचार्ज प्लान
एयरटेल ने अपने 23 रुपये वाला मिनिमम रिचार्ज प्लान का रेट बढ़कर 45 रुपये कर दिया है। अब कंपनी के 3 मिनिमम रिचार्ज प्लान्स 45 रुपये, 49 रुपये और 79 रुपये की कीमत में उपलब्ध हैं। एयरटेल अपने मिनिमम रिचार्ज प्लान को स्मार्ट रिचार्ज कहता है। एयरटेल 45 रुपये के स्मार्ट रिचार्ज पैक में 28 दिनों की वैलिडिटी देता है। इस रिचार्ज प्लान में न तो टॉक टाइम मिलता है, न ही डाटा दिया जाता है। इस प्लान में केवल इनकमिंग कॉल का फायदा मिलेगा। इसके अलावा 49 रुपये के स्मार्ट रिचार्ज पैक में 38.52 रुपये का टॉक टाइम दिया जाता है। इस प्लान में केवल 100 एमबी डाटा ही मिलता है। इसके अलावा 28 दिनों की वैलिडिटी दी जाती है। वहीं, 79 रुपये के स्मार्ट रिचार्ज पैक में 64 रुपये का टॉक टाइम और 200 एमबी डाटा दिया जाता है। इसके अलावा 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
जानिए वोडफोन ने कितना महंगा किया मिनिमम रिचार्ज प्लान
वोडाफोन के मिनिमम रिचार्ज प्लान में ग्राहक को 14 दिनों से लेकर 28 दिनों की वैलिडिटी दी जाती है। 39 रुपये के रिचार्ज प्लान में 30 रुपये का टॉक टाइम दिया जाता है। वहीं इस प्लान में 100 एमबी डाटा 14 दिनों की वैलिडिटी के साथ दिया जाता है। इसके अलावा 49 रुपये वाले मिनिमम रिचार्ज प्लान में 38 रुपये का टॉक टाइम दिया जाता है। इस प्लान में 100 एमबी डाटा 28 दिनों के लिए दिया जाता है। 79 रुपये के इस स्मार्ट रिचार्ज पैक में 64 रुपये का टॉक टाइम और 200 एमबी डाटा दिया जाता है। इस प्लान की 28 दिनों की वैलिडिटी है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
