कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण भारत जैसे कई देशों में लॉकडाउन की स्थिति है। ऐसे में लोग अपने घरों से ही काम कर रहे हैं।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण भारत जैसे कई देशों में लॉकडाउन की स्थिति है। ऐसे में लोग अपने घरों से ही काम कर रहे हैं। घर से काम करने के लिए लैपटॉप और भरपूर इंटरनेट डाटा का होना जरूरी है। कंपनी ने पोस्टपेड यूजर्स के लिए खास डेटा ऐड-ऑन पैक पेश किया है। यह पैक डेटा खत्म होने की टेंशन को दूर करने का दम रखता है। 100 रुपये के इस पोस्टपेड ऐड-ऑन पैक में 15जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी एक और ऐड-ऑन पैक ऑफर कर रही है, जिसमें 35जीबी तक डेटा दिया जा रहा है। तो जानिए जानते हैं डिटेल।
वर्क फ्रॉम होम के लिए बेस्ट हैं डेटा ऐड-ऑन पैक
बता दें कि एयरटेल अपने पोस्टपेड यूजर्स को अभी दो डेटा ऐड-ऑन पैक ऑफर कर रहा है। 100 रुपये वाले ऐड-ऑन पैक में कंपनी वर्क फ्रॉम के लिए 15जीबी डेटा ऑफर कर रही है। इस पैक को जनवरी में लॉन्च किया गया था, लेकिन लॉकडाउन पीरियड में कंपनी इसे 'work from home with ease' टैग के साथ प्रमोट कर रही है। वहीं, बात अगर एयरटेल के दूसके डेटा ऐड-ऑन पैक की करें तो यह 200 रुपये का आता है। 200 रुपये के इस पैक में आपको 35जीबी डेटा मिलेगा। इन पैक्स को अपने ऐक्टिव प्लान के साथ ऐड करना काफी आसान है। इसके लिए आपको एयरटेल थैंक्स ऐप में दिए 'मैनेज सर्विसेज' सेक्शन में जाकर डेटा पैक्स को सब्सक्राइब करना होगा।
एयरटेल का सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान 349 रु का
वहीं आज अलग-अलग राज्यों में एयरटेल के पोस्टपेड प्लान की शुरुआती कीमत में थोड़ा फर्क है। जैसे अरुणाचल प्रदेश, दिल्ली/एनसीआर और तमिलनाडु में एयरटेल का सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान 349 रुपये के रेंटल के साथ आता है। वहीं, दूसरे राज्यों में यह 399 रुपये है। बात अगर 349 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की करें तो इसमें आपको 5जीबी रोलओवर डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस मिलेगा। प्लान की एक और खास बात है कि इसमें जी5 और एयरटेल प्रीमियम ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। 399 रुपये के मंथली रेंटल वाले पोस्टपेड प्लान में कंपनी 40जीबी रोलओवर डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 फ्री एसएमएस दे रही है।
जानिए एयरटेल प्रीमियम पोस्टपेड प्लान्स के बारें में
प्लान में जी5 और एयरटेल प्रीमियम ऐप्स का फ्री ऐक्सेस मिलता है। इस प्लान की खास बात है कि इसमें कंपनी हैंडसेट प्रटेक्शन पॉलिसी भी ऑफर कर रही है। बात अगर एयरटेल के प्रीमियम पोस्टपेड प्लान की करें तो ये 499 रुपये, 749 रुपये, 999 रुपये और 1599 रुपये के मंथली रेंटल के साथ आते हैं। इनमें 75जीबी डेटा से लेकर अनलिमिटेड डेटा तक ऑफर किया जा रहा है। सभी प्लान्स अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस के साथ आते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
