गर्मी आते के साथ एसी की डिमांड बढ़ने लगती है। लोगों ने कूलर और एसी को सर्विस कराना शुरू कर दिया है। मार्केट में एक बेहद ही दमदार एसी आता है।
नई दिल्ली, मार्च 10। गर्मी आते के साथ एसी की डिमांड बढ़ने लगती है। लोगों ने कूलर और एसी को सर्विस कराना शुरू कर दिया है। मार्केट में एक बेहद ही दमदार एसी आता है। आप सभी जानते हैं कि भारत में कैसी गर्मी पड़ती है और इससे राहत पाने के लिए कूलर और पंखें नाकाम ही रहते हैं तो ऐसे में अगर आप अपने लिए कोई नया और बढ़िया एसी खरीदने का प्लान कर रहे तो हमारी खबर जरुर पढ़ें। Bumper Discount: आधी कीमत में मिल रहा 1.5 Ton AC, जानिए कहां और कैसे

अगर आप नई एसी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी कि कौन सा स्टार रेटिंग वाला एसी खरीदना किफायती और फायदेमंद होगा। हम आपको इस स्टोरी में एसी के 3-स्टार और 5-स्टार रेटिंग का गणित बता रहे हैं। इसे जानकार आप अपनी जरूरत के अनुसार सही एसी का चुनाव कर पाएंगे। चलिए आपको बताते है कि यह कैसे बिजली बिल और कीमत पर असर डालता है।
क्या है स्टार रेटिंग
सबसे पहले बात करेंगे कि एसी स्टार रेटिंग क्या कहलाता है। एसी की स्टार रेटिंग प्रणाली ऊर्जा दक्षता को दर्शाती है। इसके साथ ही कूलिंग क्षमता को भी बताती है। यानी अधिक स्टार रेटिंग की एसी बिजली की कम खपत करती है। आमतौर पर एसी बनाने वाली कंपनी 3-स्टार या 5-स्टार रेटिंग वाली एसी की बिक्री करती है। वैसे स्टार रेटिंग 1 से लेकर 5 तक होती है।
महत्वपूर्ण बातें : 3-स्टार और 5-स्टार के बीच की
- 3-स्टार रेटिंग के मुकाबले 5-स्टार रेटिंग की एसी की कुलिंग क्षमता अधिक होती है।
- 3 स्टार एसी की तुलना में 5 स्टार एसी कम बिजली की खपत करती है।
- बिजली की खपत का गणित
- 5 स्टार 1.5 टन एसी औसतन 1450W की खपत प्रति घंटा करता है।
- 3 स्टार 1.5 टन एसी औसतन 1600W की खपत प्रति घंटा करता है।
- ऐसे में अगर आप रोजना 8 घंटे ऐसी चलाते हैं तो 30 दिन में 240 घंटे एसी चलाएंगे।
- यानी 5 स्टार एसी की प्रति महीने बिजली की खपत: (1450 * 240 / 1000) यूनिट्स यानी कुल 348 यूनिट्स होगी। वहीं, 3 स्टार एसी की प्रति महीने बिजली की खपत: (1600 * 240 / 1000) यूनिट्स यानी कुल 384 यूनिट्स
- इस तरह आप देंखे तो प्रति माह दोनों के बीच बिजली खपत का अंतर 36 यूनिट्स है। अगर आप 8 रुपये प्रति यूनिट्स बिजली बिल देते हैं तो आपको 5 स्टार के मुकाबले 3 स्टार एसी लगाने पर प्रति माह कम कम कम 288 रुपये अधिक देने होंगे।
3 स्टार ही हर तरह से फायदेमंद
मिली जानकारी के मुताबिक 5-स्टार एसी की शुरुआती कीमत 45 हजार रुपये से शुरू होती है। जबकि 3-स्टार एसी की कीमत 35 हजार रुपये से शुरू होती है। यानी दोनों के बीच कीमत में करीब 10 हजार रुपये है। वहीं, अगर, आप घर में एसी का इस्तेमाल 16 से 18 घंटे नहीं करते हैं और सिर्फ 6 से 8 घंटे चलाते हैं तो 3-स्टार एसी खरीदें। आपको बिजली बिल पर बहुत ज्यादा असर नहीं होगा। खरीदते वक्त पैसे की बचत भी होगी। वहीं, अगर, एसी की रनिंग अधिक है तो 5-स्टार खरीदना फायदेमंद होगा।
400 रुपए खर्च कर लें एसी का मजा
अगर आप कम बिजली में ज्यादा हवा देने वाले पोर्टेबल कूलिंग डिवाइस की तलाश में हैं, तो यह पोर्टेबल एयर कंडीशनर शानदार ऑप्शन हो सकता है। कम कीमत वाले इस पोर्टेबल मिनी कूलर कुछ ही मिनट में कमरे को ठंडा कर सकता है। इस डिवाइस को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगह से खरीदा जा सकता है। कीमत की शुरुआत 400 से कम से शुरू होती है और 2 हजार रुपये तक जाती है। इसको अलग-अलग डिजाइन और शेप में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर की ऑप्शन्स अवेलेबल हैं, आप जाकर पसंदीदा मिनी एसी को चुन सकते हैं।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
