नयी दिल्ली। आधार कार्ड कई जरूरतों के लिए सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है। इन जरूरतों में सरकारी योजनाएं, बच्चे का एडमिशन आदि शामिल है। इसका उपयोग आईडी और एडरेस प्रूफ के रूप में भी किया जाता है। अभी तक आधार आपके एडरेस पर भेजा जाता था। मगर यूआईडीएआई ने इसे घर पर ही प्रिंट कराने की सुविधा शुरू कर दी है। एक नयी सुविधा के तहत यूआईडीएआई ने आधार को पॉलीविनाइल क्लोराइड (पीवीसी) कार्ड पर रीप्रिंट करने की अनुमति दी है ताकि आपका आधार कार्ड एटीएम या डेबिट कार्ड की तरह वॉलेट में फिट हो जाए। इससे आधार को अपने साथ लेकर चलना आसान होगा। यानी अब आपका आधार पर्स में साथ लेकर चलने के लिए एक सुविधाजनक साइज में मिलेगा।
लेटेस्ट सिक्योरिटी फीचर्स के साथ मिलेगा आधार
यूआईडीएआई ने बताया है कि आप अब अपना नया आधार पीवीसी कार्ड के लिए ऑर्डर कर सकते हैं, जो टिकाऊ है, दिखने में आकर्षक है और इसमें लेटेस्ट सिक्योरिटी फीचर्स हैं। इसके सिक्योरिटी फीचर्स में एक होलोग्राम, गिलोच पैटर्न, घोस्ट इमेज और माइक्रोटेक्स्ट शामिल हैं। मगर नया आधार आपको फ्री में नहीं मिलेगा। बल्कि इसके लिए आपको चार्ज देना होगा। आइए जानते हैं नए आधार के लिए कितना चार्ज लगेगा।
कितना देना होगा चार्ज
पीवीसी कार्ड को पॉलीविनाइल क्लोराइड कार्ड कहा जाता है। पीवीसी कार्ड एक प्लास्टिक कार्ड है जिस पर आधार की जानकारी छपी होती है। इस कार्ड को बनवाने के लिए 50 रु का शुल्क लिया जाता है।
कैसे करें आवेदन
नए आधार के लिए आप यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 'माय आधार सेक्शन' में, 'ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड' पर क्लिक करें। फिर 12 अंकों का आधार नंबर या 16 अंकों की वर्चुअल आईडी या 28 अंकों का ईआईडी दर्ज करें। अब सुरक्षा कोड या कैप्चा दर्ज करें। फिर Send OTP पर क्लिक करें। आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी मिलेगा। ओटीपी दर्ज करें और सबमिट करें। सबमिट करने के बाद आपके सामने पीवीसी कार्ड का प्रीव्यू होगा। फिर आपको नीचे भुगतान विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको पेमेंट पेज पर भेज दिया जाएगा, जहां आपको शुल्क का भुगतान करना होगा। भुगतान होते ही आपका आधार पीवीसी कार्ड ऑर्डर हो जाएगा।
आधार खो जाए तो क्या करें
अगर आपका आधार कार्ड खो जाए तो टेंशन की कोई बात नहीं है। यूआईडीएआई की वेबसाइट पर एक स्पेसल सर्विस है जिसके जरिए आप थोड़ा नया आधार हासिल कर सकते हैं। इसके लिए भी आपको पेमेंट करनी होती है। यूआईडीएआई की इस सुविधा से आप अपना आधार कार्ड रीप्रिंट कर सकते हैं। अगर आपका आधार कार्ड खो गया है या आप कहीं रख कर भूल गए हैं तो ये आपकी काफी काम आएगी। आइए जानते हैं आवेदन का तरीका।
नए आधार के लिए आवेदन
सबसे पहले यूआईडीएआई के आधार पोर्टल पर लॉग-ऑन करें। इसके बाद 'Get Aadhaar' ऑप्शन में 'Download Aadhaar' पर जाएं। फिर क नया पेज खुलेगा। यहां आधार नंबर, ईआईडी या वर्चुअल नंबर में से कोई एक दर्ज और कैप्चा कोड डाल कर 'Send OTP' पर क्लिक करें। फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आपको 6 अंकों का ओटीपी मिलेगा। इसे नए पेज पर दर्ज करें। यहां आपको क्विक सर्वे में कुछ सवालों का जवाब देना होगा। इसके बाद 'Verify And Download' के ऑप्शन पर क्लिक करें। आखिर में आधार कार्ड (डिजिटल कॉपी) डॉउनलोड हो जाएगी। इसे आप प्रिंट कर सकते हैं।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
