Aadhaar : नहीं होगा कोई फ्रॉड ऑनलाइन ऐसे लॉक करें अपना Aadhaar Card

आधार कार्ड, भारतीय नागरिकों के लिए बेहद जरूरी दस्तावेज है। ये बैंक, हॉस्पिटल से लेकर सभी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी बेहद उपयोगी है।

नई दिल्ली, मार्च 10। आधार कार्ड, भारतीय नागरिकों के लिए बेहद जरूरी दस्तावेज है। ये बैंक, हॉस्पिटल से लेकर सभी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी बेहद उपयोगी है। आधार कार्ड की जरूरत दिनों दिन बढ़ती जा रही है। वहीं ये भी देखा जा र‍हा है कि पिछले कुछ समय में आधार कार्ड के गलत उपयोग को लेकर मामले सामने आए हैं। जहां देखा गया कि किसी व्यक्ति की पहचान का गलत उपयोग किया जा रहा था।

lock the aadhar card online

फ्रॉड से बचने के ल‍िए यूआईडीएआई ने दी सुव‍िधा
आधार नंबर अगर किसी फ्रॉड के हाथ में चला गया तो फिर खतरा और अधिक बढ़ जाता है। कभी भी आपके बैंक खाते से सारे पैसे साफ हो सकते हैं। इसी बात को ध्‍यान में रखते हुए बैंकिंग और वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के लिए यूआईडीएआई ने आधार कार्ड होल्डर्स को ऑनलाइन आधार लॉक करने और अनलॉक करने की सुविधा दे रहा है। आधार कार्ड होल्डर्स डेटा सुरक्षा और गोपनीयता को मजबूत करने के लिए यूआईडीएआई ने आधार नंबर को लॉक और अनलॉक कर सकते हैं। एक बार इस सुविधा का इस्तेमाल करने पर धोखेबाज आपके आधार कार्ड के साथ ठगी नहीं कर पाएंगे। Aadhaar Virtual ID : घर बैठे मिनटों में ऐसे करें अपने आधार नंबर को सुरक्षित, ये है तरीका

 आधार लॉक करने के लि‍ए वर्चुअल आईडी की जरूरत

आधार लॉक करने के लि‍ए वर्चुअल आईडी की जरूरत

आपकी जानकारी के लि‍ए बता दें कि किसी के आधार कार्ड को लॉक करने के लिए कार्ड होल्डर्स को 16 अंकों का वर्चुअल आईडी की जरूरत होती है। आधार कार्ड लॉक करने के लिए यह जरूरी है। अगर आपके पास 16 अंकों की वर्चुअल आईडी नहीं है तो इसे आप 1947 पर एसएमएस भेजकर हासिल कर सकते हैं। एक बार वर्चुअल आईडी मिल जाए तो आपके लिए अपने फोन से आधार को लॉक करना आसान हो जाएगा।

 एसएमएस के जरिए कैसे करें आधार कार्ड लॉक

एसएमएस के जरिए कैसे करें आधार कार्ड लॉक

  • सबसे पहले आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 1947 पर GETOTP एसएमएस टाइप करके भेजना होगा।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
  • इस ओटीपी को LOCKUID आधार नंबर लिखकर दोबारा 1947 नंबर पर भेजना होगा।
  • इसके बाद आपका आधार नंबर लॉक हो जाएगा और खो जाने की स्थिति में इसका किसी भी तरह से गलत इस्तेमाल नहीं होगा।
आधार नंबर को ऐसे करें अनलॉक

आधार नंबर को ऐसे करें अनलॉक

  • अगर आप आधार नंबर को अनलॉक कराना चाहते हैं तो इसके लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एसएमएस भेजना होगा। इसके लिए आपको वर्चुअल आईड की जरूरत पड़ेगी।
  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 1947 पर GETOTP स्पेस और वर्चुअल आईडी के अंतिम 6 अंकों को लिखकर एसएमएस करना होगा।
  • अब ओटीपी आने के बाद फिर से 1947 पर UNLOCKUID वर्चुअल आईडी के अंतिम 6 अंक और ओटीपी लिखकर मैसेज करना होगा। इसके बाद आपका आधार कार्ड अनलॉक हो जाएगा ।
आधार कार्ड के बायोमेट्रिक लॉक और ऑनलाक करने का तरीका

आधार कार्ड के बायोमेट्रिक लॉक और ऑनलाक करने का तरीका

इस तरह करें आधार डेटा लॉक
- आधार का के बायोमेट्रिक डाटा लॉक करने के लिए आप सबसे पहले यूआईडीएआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लिक करें।
-इसके बाद My Aadhaar के ऑप्शन का चुनाव करें।
-इसमें आप आधार लॉक या ऑनलाक ऑप्शन पर क्लिक करें।
-इसके बाद आप आधार कार्ड और Captcha दर्ज करें।
-इसके बाद आपको Registered मोबाइल नंबर दर्ज करें।
-इसके बाद ओटीपी दर्ज करें।
-Submit ऑप्शन पर क्लिक करें, आपका आधार लॉक हो जाएगा।

इस तरह आधार को करें ऑनलाक
-आधार को ऑनलाक करने के लिए आप uidai.gov.in पर क्लिक करें।
-फिर आप My Aadhaar के ऑप्शन का चुनाव करें।
-इसके बाद आनलॉक ऑप्शन पर क्लिक करें।
-इसके बाद ओटीपी दर्ज करके आधार को आनलॉक करें।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+