नई दिल्ली, सितंबर 15। आधार अब हर भारतीय के जीवन में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है। लगभग सभी सरकारी योजनाओं के लिए अब 12 अंकों के इस विशिष्ट संख्या की जरूरत पड़ती है। आधार का उपयोग लगभग सभी सरकारी कार्यों, बैंक खाता खोलने, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने, मोबाइल या इंटरनेट कनेक्शन को प्राप्त करने और नौकरियों के लिए आवेदन करने तक के लिए होने लगा है। नागरिकों को अब पहचान के लिए हर जगह आधार कार्ड की आवश्यकता होती है।
आधार में रहती है जरूरी जानकारी
नागरिकों की जरूरी जानकारी जैसै कि नाम, जन्म तिथि, संपर्क की जानकारी, निवास आदि की जानकारी इस 12-अंकीय पहचान संख्या के साथ आधार कार्ड पर सूचीबद्ध रहती है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) समय-समय पर उपयोगकर्ताओं को सलाह देता है कि वे अपने आधार डेटा की समीक्षा करते रहें और यदि कोई अपडेट करना आवश्यक हो तो उसे जरूर कर लें।
आधार के साथ जुड़ा होता है फोन नंबर
सभी नागरिकों के आधार नंबर के साथ एक फोन नंबर जुड़ा होता है। यह नागरिक की अधिकारिक संपर्क की जानकारी होती है। लेकिन कई बार आप को नंबर बदलने की जरूरत होती है, उस स्थिती में आवश्यकतानुसार आप इसे अपडेट कर सकते हैं।
अपडेट कर सकते हैं फोन नंबर
अपना मोबाइल नंबर बदलने के लिए आपको कुछ स्टेप को फॉलो करना होगा।
- मोबाइल नंबर बदलने के लिए, यूआईडीएआई वेब पोर्टल पर जाएं।
- वह फ़ोन नंबर दर्ज करें जो आप अपडेट करना चाहते हैं। इसके बाद कैप्चा को उचित स्थानों पर भर दे।
- अब आपको "ओटीपी भेजें" का विकल्प चुनना है। अब ओटीपी दर्ज करे
- अब "ओटीपी सबमिट करने के विकल्प को चुने और आगे बढ़ें
- अगले पेज पर "ऑनलाइन आधार सेवाएं" ड्रॉप-डाउन मेनू दिखाई देगा। जिस भी जानकारी को आप अपडेट करना चाहते हैं उस पर क्लिक करें। मोबाइल नंबर के विकल्प पर क्लिक करें फिर मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आवश्यक चिजों को दर्ज करें।
नंबर हो जाएगा अपडेट
- मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद, एक नया पेज लोड होगा। अब कैप्चा दर्ज करें, उसके बाद आपको एक ओटीपी प्राप्त होगा। एक बार जब आप ओटीपी सत्यापित कर लेते हैं तो उसके बाद आगे प्रोसिड करें
- इसके बाद आप ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करें और निकटतम आधार केंद्र पर जाएं।
- 90 दिनों के भीतर, डेटाबेस आपके अपडेट किए गए मोबाइल नंबर के साथ अपडेट हो जाएगा
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications