Aadhaar Card Update: कितनी बार बनवा सकते हैं आधार कार्ड, नाम और फोटो बदलवाने के लिए यह ये नियम

Aadhar Card Update: आधार कार्ड को विश्वसनीय पहचान पत्र माना जाता है। इसमें बायोमेट्रिक जानकारी भी होती है। आधार में एक QR कोड भी होता है। इसे स्कैन करके आप कार्ड में मौजूद जानकारी सही है या नहीं यह भी चेक कर सकते हैं।

Aadhaar Card Update

आधार कार्ड में कई जानकारी लोग समय-समय पर अपडेट करवाते रहते हैं लेकिन कुछ जानकारी केवल एक बार ही अपडेट हो सकती हैं और इसे लेकर भी UIDAI का सख्त नियम भी है।

सिर्फ यही नहीं, आप कितनी बार आधार कार्ड बनवा सकते हैं इसे लेकर भी अलग नियम निर्धारित किया गया है। चलिए इन सबके बारे में आपको बताते हैं।

12 अंको का यह नंबर है बेहद अहम

आधार कार्ड पर 12 अंको का एक नंबर होता है जो हर भारक के नागरिक के लिए एक बार ही जारी किया जाता है।

जब आप पहली बार आधार कार्ड बनवाते हैं तो आपकी बायोमैट्रिक डिटेल ली जाती है और इस डिटेल पर एक 12 अंकों का नंबर जारी किया जाता है।

यह नंबर एक बार जारी होता है और एक नागरिक के लिए सिर्फ एक ही निर्धारित किया जाता है।

कितनी बार बनवा सकते हैं आधार कार्ड?

इसका मतलब है कि आप आधार संख्या पूरे जीवन में सिर्फ एक बार ही जारी करवा सकते हैं भले ही उसमें आप बाद में किसी अन्य जानकारी को अपडेट करवाएं।

आधार में अगर आपकी कोई जानकारी गलत हो जाती है तो वह अपडेट की जा सकती हैं लेकिन अपडेट करने का विकल्प सिर्फ कुछ ही जानकारी के लिए होता है।

आप आधार को सिर्फ एक बार ही बनवा सकते हैं लेकिन उसमें बदलाव के भी कुछ नियम होते हैं।

सिर्फ एक बार बदलवा सकते हैं ये जानकारी

अगर आप अपनी जन्मतिथि को आधार कार्ड में अपडेट करवाना चाहते हैं तो ऐसा आप सिर्फ एक बार ही करवा सकते हैं। आपको जन्मतिथि एक बार चेंज करवाने का मौका मिलता है और दूसरी बार भी अगर आपकी जन्मतिथि गलत हो जाती है तो मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। वहीं, तीसरी बार जन्मतिथि बदलवाने का कोई भी नियम नहीं है यानी आपके पास एक बार इस जानकारी को चेंज करवाने का मौका होता है।

आधार में अपना नाम इतनी बार बदलवा सकते हैं आप

आप पूरे जीवन में केवल दो बार ही आधार कार्ड में अपना नाम बदलवा सकते हैं। इसके लिए आपको बस ऑनलाइन UIDAI की बेवसाइट पर जाना होगा और कुछ स्टेप्स को फॉलो करके आप आराम से नाम बदल पाएंगे।

वहीं, एड्रेस भी बहुत से लोग आधार कार्ड में अपडेट करवाते रहते हैं। इसे लेकर भी UIDAI की सख्त नियम नहीं है। एड्रेस आप एक या दो से अधिक बार भी चेंज करवा सकते हैं।

कितनी बार आधार में चेंज करवा सकते हैं फोटो

आप आधार कार्ड में अपनी फोटो को कई बार बदलवा सकते हैं। इसे लेकर UIDAI का कोई सख्त नियम नहीं है। आप जब चाहें तब फोटो बदलवा सकते हैं।

वहीं, मोबाइल नंबर को अपडेट कराने के लिए भी कोई लिमिट तय नहीं की गई है।

लेकिन अगर जेंडर की बात करें तो इसे आप बार-बार नहीं बदल सकते हैं। इसकी लिमिट सिर्फ एक बार की ही निर्धारित की गई है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+