Aadhaar card New rules: आधार कार्ड को सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक माना जाता है। यह पहचान पत्र के रूप में होता है। कई बार आधार में गलती से आपका नाम, जेंडर या जन्मतिथि गलत छप सकता है। इसके लिए UIDAI की ओर से आपको आधार अपडेट करने का मौका दिया जाता है। आइए आपको बताते हैं कि कोई व्यक्ति अपना नाम, पता, जेंडर और डेट ऑफ बर्थ को आधार में कितनी बार बदल सकता है और क्या है इसका तरीका क्या है।

इतनी बार बदल सकते हैं आधार में अपना नाम
यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार, आधार कार्ड होल्डर्स को अपने नाम को बदलने की अनुमति 2 बार तक दी जाती है यानी नाम को सिर्फ दो बार बदला जा सकता है।
अपनी जन्मतिथि को इतनी बार बदल सकते हैं आप
आप अपनी अन्य जानकारी को भले ही कई बार आधार पर अपडेट कर सकते हों, लेकिन जन्मतिथि को सिर्फ एक बार ही आधार में बदला जा सकता है।
एड्रेस को इतनी बार कर सकते हैं अपडेट
इसके अलावा आधार कार्ड पर पता आप कितनी बार भी बदल सकते हैं। इसकी कोई लिमिट निर्धारित नहीं की गई है। आप बिजली बिल, रेंट एग्रीमेंट जैसे प्रमाण देकर अपना पता ऑनलाइन खुद भी बदल सकते हैं या फिर आधार नामांकन केंद्र पर जाकर बदलवा सकते हैं।
ऐसे अपडेट कर सकते हैं जानकारी
आधार कार्ड में नाम को बदलने की जरूरत है तो इसे बदलने के लिए आधार नामांकन केंद्र पर जाएं और कार्यकारी अधिकारी को अपना आधार नंबर दें। फिर वहां आपसे आधार नामांकन फॉर्म भरवाया जाएगा। इसे भरें और जरूरी दस्तावेज अटैच करें। फॉर्म और सभी डॉक्यूमेंट मिलने के बाद कार्यकारी अधिकारी प्रमाणीकरण के लिए आपका बायोमेट्रिक डेटा लेकर जानकारी दर्ज करेगा। डॉक्यूमेंट्स का प्रमाण स्कैन किया जाता है और इन्हें वापस कर दिया जाता है।
एक बार आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, कार्यकारी अधिकारी एक रसीद देता है जिसमें रसीद नंबर होता है। इस रसीद नंबर का उपयोग आधार अपडेट स्टेटस को ट्रैक करने के लिए किया जा सकता है। इस प्रोसेस के लिए आपको 50 रुपये की फीस देनी होती है।
इसके अलावा एड्रेस और बर्थ डेट को बदलने के लिए आपको ऑनलाइन घर पर बैठकर ही पूरा प्रोसेस करना होता है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications