भारत में पहचान पत्र के तौर पर सबसे जरूरी डॉक्युमेंट आधार कार्ड है. कार्ड के नंबर से नागरिक से जुड़ी से लगभग सभी जानकारी मिल जाती है. इसका इस्तेमाल सरकारी कामों के साथ-साथ प्राइवेट कार्यों के लिए भी किया जाता है. आधार कार्ड के बिना देश में कोई काम पूरा करवाना लगभग असंभव है. जरूरी डॉक्युमेंट्स होने की वजह से इसको लेकर सतर्कता भी अहम है. क्योंकि एक चूक से सारा डेटा कोई भी गलत कामों के लिए कर सकता है. ऐसी स्थिति से बचने के लिए जरूरी है कि सेफ्टी के लिए ठोस कदम उठाए. Aadhaar के लिहाज से बात करें तो कार्ड होल्डर्स लॉक-अनलॉक फीचर के इस्तेमाल से डेटा को सेफ कर सकते हैं.
कैसे इस्तेमाल होता है लॉक और अनलॉक फीचर?
Aadhaar कार्ड जारी करने वाली सरकारी संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी UIDAI ने लॉक और अनलॉक फीचर शुरू किया है. इसके जरिए कार्ड होल्डर अपने कार्ड को लॉक कर सकते हैं. सबसे जानते हैं कि आधार कार्ड को लॉक कैसे किया जाता है....
- कार्डहोल्डर्स सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट www.uidai.gov.in पर जाएं,
- अब 'My Aadhaar' टैब को चुने और 'लॉक/अनलॉक बायोमेट्रिक' के ऑप्शन को सेलेक्ट करें,
- फिर स्क्रीन पर दिख रहे टिक बॉक्स को सेलेक्ट करें. टिक बॉक्स में मैं समझता हूं कि बायोमेट्रिक लॉक सक्षम होने के बाद, मैं बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण तब तक नहीं करूंगा जब तक कि मैं बायोमेट्रिक को अनलॉक नहीं कर देता, लिखा होगा,
- अब 'लॉक/अनलॉक बायोमेट्रिक' पर क्लिक करें,
- यहां आधार नंबर और कैप्चा कोड भरें,
- इसके बाद OTP के ऑप्शन को सेलेक्ट करें,
- OTP भरने के बाद 'इनेबल लॉकिंग फीचर' को सेलेक्ट करें,
- अब आधार कार्ड का बायोमेट्रिक डीटेल्स लॉक हो जाएगा.
Aadhaar कार्ड को लॉक करने के बाद जरूरत के लिहाज से बायोमेट्रिक को अनलॉक करना होगा, तो चलिए जानते हैं कि इसका क्या प्रॉसेस है...
- UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट www.uidai.gov.in पर जाएं,
- यहां 'My Aadhaar' टैब में दिख रहे ऑप्शन 'लॉक/अनलॉक बायोमेट्रिक' को चुनें,
- अब आधार नंबर और कैप्चा भर कर OTP सिलेक्ट करें,
- इसके बाद 'अनलॉक बायोमेट्रिक' को सिलेक्ट करें,
- आधार कार्ड का बायोमेट्रिक डीटेल्स अनलॉक हो जाएगा.

UIDAI के फीचर से सिक्योर रहेगा डाटा
UIDAI की ओर से शूरू किए आधार लॉक-अनलॉक फीचर के कई फायदें हैं. इस फीचर के शुरू होने से आधार कार्ड होल्डर्स के परमिशन के बिना कोई अन्य बायोमैट्रिक का इस्तेमाल नहीं कर सकता है. क्योंकि अगर कोई बायोमेट्रिक डीटेल्स का यूज करना चाहेगा भी तो पहले कार्ड को अनलॉक करना होगा. बता दें किलॉक एंड अनलॉक फीचर का इस्तेमाल करने के लिए पास में रजिस्टर्ड नंबर होना जरूरी है. क्योंकि इस पर ही OTP आएगा.
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल



Click it and Unblock the Notifications
