Aadhaar Card Lock/Unlock: आज के समय में आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है। चाहे बैंकिंग सेवाओं का लाभ लेना हो या मोबाइल कनेक्शन या फिर सरकारी सेवाओं का लाभ उठाना हो, उसमें आधार कार्ड का बड़े पैमाने पर उपयोग होता है। हालांकि, आधार कार्ड से जुड़े डेटा के गलत इस्तेमाल के कई मामले सामने आने के बाद से इसको लेकर चिंताएं भी बढ़ी है। ऐसे में आपकी मर्जी के बिना आपके आधार नंबर को कोई गलत इस्तेमाल न कर सके इस समस्या से निपटने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार यूजर्स को 'बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक' की सुविधा दी है। यह आपके आधार से जुड़े बायोमेट्रिक डेटा के उपयोग को अस्थायी रूप से निष्क्रिय करने में सहायक है।

एक बार आधार लॉक हो जाने पर, आपके उंगलियों के निशान और पुतली स्कैन सत्यापन के लिए उपलब्ध नहीं रहते। इसका मतलब है कि कोई भी व्यक्ति, भले ही उसके पास आपका आधार नंबर हो, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण नहीं कर पाएगा। यह खासकर तब उपयोगी होता है जब आपकी आधार जानकारी कई जगहों पर साझा की गई हो, या आप किसी भी दुरुपयोग को रोकना चाहते हों।
आधार बायोमेट्रिक्स के लॉक होने से धोखाधड़ी का खतरा काफी कम होता है। बायोमेट्रिक-आधारित सेवाएं, जैसे ईकेवाईसी (eKYC), सिम वैरिफिकेशन और कुछ बैंकिंग सेवाएं, अनलॉक होने तक अनुपलब्ध रहती हैं। यह पहचान के दुरुपयोग से बचाव करता है। हालांकि, आधार लॉक करने से आपका आधार नंबर रद्द नहीं होता, और पैन लिंकिंग या दस्तावेज़ सत्यापन जैसी गैर-बायोमेट्रिक सेवाएं जारी रहती हैं।
UIDAI वेबसाइट से बायोमेट्रिक लॉक करने का तरीका
- UIDAI की वेबसाइट resident.uidai.gov.in/aadhaar-lockunlock पर जाएं।
- 'UID Lock' विकल्प चुनें।
- अपना 12 अंकों का आधार नंबर, पूरा नाम और पिन कोड भरें।
- 'Send OTP' पर क्लिक कर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और सबमिट करें।
- यह प्रक्रिया पूरी होते ही आपका बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण तुरंत निष्क्रिय हो जाता है। इस सेवा के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
