Aadhaar Card Update After Marriage: अगर आपकी अभी-अभी शादी हुई है और अब आप ये सोच रहे हैं कि पत्नि के आधार कार्ड पर कैसे नाम और एड्रेस को बदलवाएं तो इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि ये पूरा प्रोसेस बहुत आसान है।
शादी के बाद बदल गया है सरनेम तो इसे आधार कार्ड में अपडेट कराना बहुत जरूरी है। आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसे डॉक्यूमेंट्स की हमारी जिंदगी में कई चीजों के लिए जरूरत पड़ती है। इसलिए इन्हें अपडेट रखना बहुत जरूरी है। चलिए अब आपको इसके प्रोसेस के बारे में बताते हैं।

शादी के बाद आसानी से बदल सकते हैं सरनेम और एड्रेस
आप आधार कार्ड में सरनेम और एड्रेस को आसानी से ऑनलाइन और ऑफलाइन तरह से चेंज कर सकते हैं, जो महिलाएं शादी कर रही हैं या पहले से ही शादीशुदा हैं, वे आमतौर पर आधार कार्ड पर नाम बदलने का ऑप्शन चुनती हैं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि दंपति को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
शादी के बाद ऑफलाइन प्रोसेस की मदद से बदलवाएं आधार कार्ड में सरनेम और एड्रेस
सबसे पहले अपने नजदीक के आधार नामांकन केंद्र पर जाएं। फिर आपको अपने सहायक डॉक्यूमेंट्स की मूल प्रतियों को केंद्र में ले जाना होगा। इसके बाद नाम और एड्रेस बदलने के प्रोसेस के लिए आपको ऑफलाइन निर्धारित किए गए चार्ज को देना होगा। बाद में आपका नाम और एड्रेस अपडेट हो जाएगा।
शादी के बाद ऑनलाइन प्रोसेस की मदद से बदलवाएं आधार कार्ड में सरनेम और एड्रेस
- आधार कार्ड में नाम और एड्रेस को बदलने के लिए आपको UIDAI के आधिकारिक पोर्टल https://ask.uidai.gov.in/ पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको अब अपना रजिस्टर मोबाइल नंबर और Captcha की मदद से लॉग-इन करना होगा।
- इसके बाद आपसे जो भी डीटेल्स मांगे जा रहे हैं, उसे क्रमानुसार भरते जाएं। फिर अपना नाम और सरनाम दर्ज करें।
- इसके बाद आधिकारिक पोर्टल पर स्कैन किए गए सेल्फ वेरिफाई सहायक डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
- उसे दिए गए बॉक्स में भरे। यूआईडीएआई सेल्फ सर्विस पोर्टल के माध्यम से शादी के बाद नाम बदलने के लिए कोई शुल्क नहीं लेता है।
किस डॉक्यूमेंट की पड़ेगी जरूरत?
शादी के बाद आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो उसे एक सहायक डॉक्यूमेंट शेयर करना होगा, जो एक आधिकारिक सरकारी एजेंसी की ओर से जारी किया गया विवाह प्रमाण पत्र है। प्रमाण पत्र में जोड़े का पता होना अनिवार्य है। इस डॉक्यूमेंट की मदद से आपके आधार कार्ड में आसानी से नाम चेंज हो जाएगा। इसके अलावा एड्रेस के लिए आपके पति के आधार कार्ड की काॅपी एड्रेस प्रूफ के तौर पर लगानी होगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications