आधार कार्ड हर व्यक्ति के लिए बहुत जरूरी डॉक्यूमेंट है। आधार कार्ड आजकल हमारी जरूरत बन गयी है। इस समय भारतीय नागरिकों के लिए आधार कार्ड काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है।
नई दिल्ली, मार्च 31। आधार कार्ड हर व्यक्ति के लिए बहुत जरूरी डॉक्यूमेंट है। आधार कार्ड आजकल हमारी जरूरत बन गयी है। इस समय भारतीय नागरिकों के लिए आधार कार्ड काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। इस समय सरकारी काम हो या प्राइवेट ये हर जगह काम आता है। यहां तक की सरकारी योजनाओं का फायदा लेने के लिए आधार कार्ड पेश करना जरूरी है। आजकल हर कोई टेलीकॉम सेवाओं का उपयोग करता है। इन सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए लोग सिम कार्ड जरूरी होते हैं। सिम कार्ड खरीदने के लिए भी आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। कई बार ऐसा होता है कि हमारे आधार कार्ड पर कोई दूसरा व्यक्ति सिम चला रहा होता है और हमें पता भी नहीं होता।

पता करें कितने सिम कार्ड हैं एक्टिवेट
कई बार जालसाज दूसरों के आधार पर सिम कार्ड लेकर गलत कामों को अंजाम देते है। इसी कड़ी में आज हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप जान सकते हैं कि आपके आधार पर कितने मोबाइल सिम कार्ड लिंक्ड हैं। यह पता लगाना बहुत ही आसान है। अगर आप इसमें से किसी सिम का यूज नहीं कर रहे हैं, तो आप उसे बंद करा सकते हैं। आपकी आधार नंबर पर कितने सिम एक्टिवेट हैं, इसका पता लगाने के लिए सरकार ने एक पोर्टल भी तैयार किया है।
टेलीकॉम विभाग ने की है पोर्टल की शुरुआत
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपके नाम पर कितने नंबर जारी किए गए हैं तो आप इसे दूरसंचार विभाग (डीओटी) के नए पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं, जो आपके आधार कार्ड के बदले जारी किए गए सिम कार्ड की जांच करने में आपकी मदद करेगा। डीओटी द्वारा लॉन्च किए गए पोर्टल को 'टेलीकॉम एनालिटिक्स फॉर फ्रॉड मैनेजमेंट एंड कंज्यूमर प्रोटेक्शन' (टीएएफसीओपी) कहा जाता है। विशेष रूप से दूरसंचार विभाग द्वारा जारी नियमों के अनुसार, एक नागरिक एक आधार कार्ड से जुड़े केवल 9 मोबाइल नंबर जारी कर सकता है। यह पोर्टल न केवल जानकारी देता है, बल्कि सहायक भी है, क्योंकि यह नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करता है। अगर उन नंबरों की सूचना दी जाती है जो अब उपयोग में नहीं हैं तो आपके आधार कार्ड से संबंधित सुविधाओं पर धोखाधड़ी की गतिविधि को रोकने के लिए उन्हें बंद कर दिया जाएगा।
ऐसे चेक करें लिंक्ड सिम
- सबसे पहले आपको tafcop.dgtelecom.gov.in पर विजिट करें।
- अब रिक्वेस्ट ओटीपी के बटन पर क्लिक करें।
- कुछ देर में आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
- अब आपको ओटीपी को दर्ज करना है।
- इसके बाद स्क्रीन पर वो सभी नंबर दिखने लगेंगे, जो आपके आधार कार्ड से जारी हुए हैं।
- इस लिस्ट में जो नंबर आप इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, उसे ब्लॉक कर सकते हैं।
- कंज्यूमर को एक ट्रैकिंग आईडी दी जाएगी।
- इसे ट्रैक करने से पता चल जाएगा कि अवैध नंबर जारी करने वाले के खिलाफ क्या एक्शन लिया गया।
ऑफलाइन माध्यम से पैन को आधार से करें लिंक
- बिना इंटरनेट के आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करने के लिए एसएमएस में जाकर UIDPAN टाइप करें।
- अब अपने 12 अंकों का आधार नबर डालकर स्पेस देकर 10 अंकों का पैन नंबर डालें।
- अब इसे 567678 या 56161 पर भेज दें। अब आपका आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक हो जाएगा।
ऑनलाइन पैन को आधार से करें लिंक
- सबसे पहले आयकर विभाग की वेबसाइट पर जाकर लिंक आधार के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब अपना आधार कार्ड नंबर, पैन नंबर, अपना नाम और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद कैप्चा कोड भरने के बाद लिंक आधार पर क्लिक करें।
- अब आपका आधार आपके पैन कार्ड से लिंक हो जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications