Aadhaar Card History: आज के समय में अपनी पहचान को बताने के लिए सरकारी और प्राइवेट जगहों पर आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। आधार कार्ड के बिना कोई भी काम करने में काफी दिक्कत होती है।
हालांकि कई बार आपने ऐसा देखा होगा कि आधार कार्ड किसी और का है और उसे यूज कोई और कर रहा है, लेकिन अब आपको बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है अब आप घर बैठे अपने आधार कार्ड की अपडेट देख सकते हैं।

आज के समय में अगर गौर किया जाए तो बिना आधार कार्ड के कोई भी सरकारी और प्राइवेट काम नहीं करवा सकते हैं क्योंकि ये एक अहम दस्तावेज है। इन दिनों आधार कार्ड का इस्तेमाल सरकारी दफ्तरों के साथ कई लोग धोकाधड़ी करने में भी यूज कर रहे हैं, लेकिन आपको इन धोकाधड़ी करने वाले लोगों से सावधान रहना होगा, अब आप यह चेक कर सकते हैं कि आपका आधार कोई दूसरा व्यक्ति तो यूज नहीं कर रहा है।
इस तरह चेक करें आपके आधार का यूज किस प्रकार हो रहा है
आपकी जानकारी के लिए बता दें आप डायरेक्ट ये पता नहीं कर सकते हैं, कि आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल गलत यूज हो रहा है या नहीं, हालांकि UIDAI ने myAadhaar पोर्टल पर "ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री" फीचर दिया है, जिसके जरिए से आप अपने आधार की पूरी हिस्ट्री के बारे में पता कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें आधार कार्ड की हिस्ट्री
सबसे पहले आपको myAadhaar पोर्टल पर जाना होगा वहीं फिर myAadhaar पोर्टल पर लॉगिन करना होगा इसके साथ ही आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें फिर Login With OTP" पर क्लिक करें उसके बाद ओटीपी दर्ज करें आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज कर लॉगिन करें, इसके बाद Authentication History विकल्प चुनें और उस समयावधि का चयन करें, जिसकी हिस्ट्री आप देखना चाहते हैं। किसी भी अनजान या संदिग्ध ट्रांजैक्शन की पहचान करें। अगर कोई अनधिकृत गतिविधि दिखे, तो तुरंत UIDAI को इन्फॉर्म करें।
कितनी बार बनवा सकते हैं आधार कार्ड
इसका मतलब है कि आप आधार संख्या पूरे जीवन में सिर्फ एक बार ही जारी करवा सकते हैं भले ही उसमें आप बाद में किसी अन्य जानकारी को अपडेट करवाएं। आधार में अगर आपकी कोई जानकारी गलत हो जाती है तो वह अपडेट की जा सकती हैं लेकिन अपडेट करने का विकल्प सिर्फ कुछ ही जानकारी के लिए होता है। आप आधार को सिर्फ एक बार ही बनवा सकते हैं लेकिन उसमें बदलाव के भी कुछ नियम होते हैं। UIDAI ने आधार अपडेट करने के कई तरीके चला रखें हैं चाहें तो अनलाइन अपडेट करवा लें चाहें तो आप ऑफलाइन भी अपडेट करवा सकते हैं, इन दोनों माध्यमों से बहुत आसानी के साथ अपने आधार को अपडेट करवा पाएंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications