Aadhaar Card News: देश के करोड़ों आधारकार्ड होल्डर्स के लिए जरूरी खबर है. सरकार ने फ्री में आधार कार्ड अपडेट करने की तारीख हो बढ़ा दी है. इसके तहत अब कार्डहोल्डर्स 14 सितंबर तक 10 साल से पुराने कार्ड को फ्री में अपडेट करा सकते हैं. पहले इसकी डेडलाइन 14 जून थी. यानी नि:शुल्क आधार कार्ड अपडेट करने की समय सीमा 3 महीने बढ़ गई है. इससे पहले सरकार की ओर से 10 साल से पुराने आधार को अपडेट कराने के लिए कहा गया. सरकार ने ये गाइडलाइन पर्सनल डेटा की सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए दिए हैं.
कैसे अपडेट करें आधार कार्ड में एड्रेस?
स्टेप-1: आधार की ऑफिशियल वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर विजिट करें.
स्टेप-2: अपडेट आधार के ऑप्शन पर क्लिक करें.
स्टेप-3: आधार नंबर डालकर OTP के जरिए लॉग-इन करें.
स्टेप-4: आधार कार्ड अपडेट करने के ऑप्शन पर क्लिक करें.
स्टेप-5: एड्रेस के ऑप्शन को सलेक्ट करें.
स्टेप-6: प्रोसीड टू अपडेट आधार पर क्लिक करें.
स्टेप-7: नए एड्रेस से जुड़े डॉक्युमेंट्स अपलोड करें.
स्टेप-8: अपडेट रिक्वेस्ट एक्सेप्ट होने के बाद 14 डिजिट का URN नंबर जनरेट होगा.
स्टेप-9: URN नंबर को सेव कर लें. कुछ दिनों के बाद आपका आधार अपडेट हो जाएगा.
स्टेप-10: रिक्वेस्ट नंबर के जरिए अपने आधार का स्टेटस चेक कर सकते हैं.
क्या अनिवार्य है आधार अपडेट कराना?
UIDAI ने साफ किया है कि आधार को अपडेट कराना अनिवार्य नहीं है. लेकिन अगर आधार कार्ड पुराना है तो इसे अपडेट कराने में डेटा सुरक्षित होगा. सरकार एजेंसी ने बताया कि आधार कार्ड होल्डर्स अपने 10 साल पुराने आधार को अपडेट नहीं कराते हैं तब भी आधार कार्ड पहले जैसा ही काम करेगा. इसलिए आधारधारकों को घबराने की जरूरत नहीं है. हां, अगर लंबे अंतराल में आपका पता वगैरह बदल गया है, तो इसे बदलवा लेने में सुविधा ही होगी.

आधार अपडेट कराने के फायदे भी हैं?
UIDAI की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक फ्री में आधार कार्ड को अपडेट केवल ऑनलाइन ही किया जा सकता है. आधार कार्डहोल्डर्स इस सर्विस का फायदा उठाकर एड्रेस, मोबाइल नंबर, नाम, ईमेल समेत अन्य जरूरी अपडेट कर सकते हैं. हालांकि, इन अपडेट्स के लिए उससे जुड़े जरूरी डॉक्युमेंट्स की जरूरत होगी. बता दें कि आधार को अगर कॉमन सर्विस सेंटर यानी CSC से करा रहे हैं तो 50 रुपए चार्ज देना होता. बता दें कि आधार अपडेट कराने की आखिरी तारीख खत्म होने पर भी ऑनलाइन अपडेट पर 50 रुपए शुल्क देना होगा.
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
