Adhaar Card Free Update Deadline: अगर आपने अभी तक अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं कराया है, तो आपके पास अब भी एक सुनहरा मौका है। UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने साफ कर दिया है कि आने वाले 14 जून 2025 तक आप अपने आधार कार्ड को ऑनलाइन फ्री में अपडेट करवा सकते हैं। वहीं, इस तारीख के बाद आपको हर अपडेट के लिए 50 रुपए का भुगतान करना होगा।

क्या है फ्री अपडेट की सुविधा?
UIDAI ने लोगों की सुविधा के लिए यह फ्री सेवा शुरू की थी ताकि समय-समय पर आधार में सही जानकारियां बनी रहें। यह सेवा खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनका पता बदल गया है या जिनकी पर्सनल जानकारी में कुछ बदलाव हुआ है। हालांकि, यह सुविधा सिर्फ डिजिटल अपडेट (जैसे नाम, पता, जन्मतिथि आदि) के लिए है। बायोमेट्रिक बदलाव (जैसे फिंगरप्रिंट, फोटो) के लिए आपको आधार केंद्र जाना होगा और वहां चार्ज देना पड़ सकता है।
पहले कई बार बढ़ चुकी है डेडलाइन
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने फ्री अपडेट सर्विस को 14 दिसंबर 2024 तक के लिए उपलब्ध कराया था, लेकिन लोगों कि डिमांड को ध्यान में रखते हुए इस डेडलाइन को पहले मार्च, फिर मई, और अब 14 जून 2025 तक आगे कर दिया है। हालांकि, इसके बाद भी आप अपना आधार कार्ड अपडेट करवा सकते हैं लेकिन उसके लिए आपको रुपए का भुगतान करना होगा।
आधार अपडेट क्यों है ज़रूरी?
आधार कार्ड अब हर जरूरी सेवा से जुड़ा हुआ है। बैंक खाता, मोबाइल नंबर, राशन कार्ड, पेंशन, सब्सिडी, स्कूल/कॉलेज एडमिशन, और सरकारी योजनाएं। ऐसे में अगर आधार की जानकारी सही नहीं है, तो OTP नहीं आता, KYC फेल हो जाती है, सब्सिडी या फायदा मिलने में देरी होती है, पहचान के दस्तावेज में विरोधाभास हो सकता है। इसलिए, समय रहते आधार की सही जानकारी अपडेट कराना ज़रूरी है।
ऑनलाइन आधार अपडेट का तरीका
UIDAI की वेबसाइट से आप खुद आधार अपडेट कर सकते हैं। जानिए पूरा तरीका
UIDAI की वेबसाइट पर जाएं
"My Aadhaar" सेक्शन में "Update Demographics Data Online" पर क्लिक करें
आधार नंबर और कैप्चा कोड डालें
OTP के जरिए लॉगिन करें
जिस जानकारी को अपडेट करना है, उसे चुनें
अपडेटेड जानकारी भरें और संबंधित सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट अपलोड करें
रिक्वेस्ट सबमिट करें और URN नंबर नोट कर लें
URN से आप अपने अपडेट का स्टेटस भी ट्रैक कर सकते हैं।
डेडलाइन के बाद क्या होगा?
14 जून 2025 के बाद अगर आप आधार अपडेट कराना चाहते हैं, तो आपको 50 रुपए प्रति रिक्वेस्ट का चार्ज देना होगा। यह चार्ज ज्यादा नहीं है, लेकिन जब तक फ्री सेवा मिल रही है, तब तक इसका फायदा लेना बेहतर है।
आज के डिजिटल और डॉक्यूमेंट-केंद्रित दौर में आधार कार्ड की सही जानकारी होना बेहद जरूरी है। अगर आपने अभी तक अपने आधार में सुधार नहीं किया है, तो 14 जून 2025 से पहले फ्री में अपडेट कर लें। इसके बाद न केवल आपको अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा, बल्कि कई जरूरी सेवाओं से भी वंचित रह सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications