Aadhaar Card: आधार कार्ड मौजूदा समय में देश में प्रमुख पहचान पत्र के तौर पर माना जाता है. करीब 130 करोड़ लोगों के पास आधार कार्ड है. जरूरत के लिहाज से लोग आधार कार्ड में अपडेट करते हैं, जिसमें खास एड्रेस को अपडेट करना शामिल है. इसे फ्री में अपडेट कराया जा सकता है. बता दें कि आधार में किसी भी तरह का अपडेट बिना शुल्क में कराने की आखिरी तारीख 14 सितंबर कर दी गई है, जोकि पहले 14 जून ही था. इससे पहले सरकार की ओर से 10 साल से पुराने आधार को अपडेट कराने के लिए कहा गया. सरकार ने ये गाइडलाइन पर्सनल डेटा की सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए दिए हैं.
आधार कार्ड में कैसे अपडेट करें एड्रेस?
स्टेप-1: आधार की ऑफिशियल वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर विजिट करें.
स्टेप-2: अपडेट आधार के ऑप्शन पर क्लिक करें.
स्टेप-3: आधार नंबर डालकर OTP के जरिए लॉग-इन करें.
स्टेप-4: आधार कार्ड अपडेट करने के ऑप्शन पर क्लिक करें.
स्टेप-5: एड्रेस के ऑप्शन को सलेक्ट करें.
स्टेप-6: प्रोसीड टू अपडेट आधार पर क्लिक करें.
स्टेप-7: नए एड्रेस से जुड़े डॉक्युमेंट्स अपलोड करें.
स्टेप-8: अपडेट रिक्वेस्ट एक्सेप्ट होने के बाद 14 डिजिट का URN नंबर जनरेट होगा.
स्टेप-9: URN नंबर को सेव कर लें. कुछ दिनों के बाद आपका आधार अपडेट हो जाएगा.
स्टेप-10: रिक्वेस्ट नंबर के जरिए अपने आधार का स्टेटस चेक कर सकते हैं.

आधार अपडेट कराने के फायदे
UIDAI की ओर से जारी अपडेट में ये बताया गया है कि फ्री में आधार कार्ड को अपडेट केवल ऑनलाइन ही किया जा सकता है. कार्डहोल्डर्स इस सर्विस का फायदा उठाकर एड्रेस, मोबाइल नंबर, नाम, ईमेल समेत अन्य जरूरी अपडेट कर सकते हैं. हालांकि, इन अपडेट्स के लिए उससे जुड़े जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी. आधार को अगर कॉमन सर्विस सेंटर यानी CSC के यहां करा रहे हैं तो 50 रुपए चार्ज देना होता. बता दें कि आधार अपडेट कराने की आखिरी तारीख खत्म होने पर भी ऑनलाइन अपडेट पर 50 रुपए शुल्क देना होगा.
क्या अनिवार्य है आधार अपडेट कराना?
जानकारी के लिए बता दें कि UIDAI ने साफ किया है कि आधार को अपडेट कराना अनिवार्य नहीं है. अगर कार्ड पुराना है तो इसे अपडेट कराने से पर्सनल डेटा सुरक्षित होगा. सरकारी एजेंसी ने बताया कि कार्ड होल्डर्स अपने 10 साल पुराने आधार को अपडेट नहीं कराते हैं तब भी वो पहले जैसा ही काम करेगा. इसलिए कार्डहोल्डर्स को घबराने की जरूरत नहीं है.अगर लंबे अंतराल में एड्रेस वगैरह बदल गया है, तो इसे अपडेट कराने में फायदा ही होगा.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications