Aadhaar Card Update News: हाल ही में आधार कार्ड को लेकर इन दिनों कई न्यूज सोशल मीडिया पर चल रही है। खासकर, इंस्टाग्राम रील्स पर ये खबर तेजी से वायरल हो रही है कि अगर आपका आधार कार्ड 10 साल से अपडेट नहीं हुआ है तो 14 जून के बाद वह बेकार हो जाएगा या बंद कर दिया जाएगा।

ऐसे में आपके मन में अगर यह सवाल आ रहा है कि क्या 14 जून के बाद आप अपने पुराना आधार नहीं यूज कर पाएंगे तो सबसे पहले आपको बता दें कि आपको इस बारे में परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस खबर की यह पूरी सच्चाई यह नहीं है। चलिए आइए हम आपको आधार से जुड़ी हुई इस जानकारी के बारे में बताते हैं।
UIDAI ने दी है यह बड़ी अपडेट
यूआईडीएआई ने कहा है कि 14 जून तक आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट कराया जा सकता है और इसके बाद कोई आधार कार्ड अपडेट कराता है तो उसे भुगतान करना होगा।
बस यहीं से इस बात को खबर बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जाने लगा कि 14 जून के बाद ऐसे आधार कार्ड काम करना बंद कर देंगे जो 10 साल से अपडेट नहीं हुए है।
आधार अपडेट करने के लिए इन डॉक्यूमेंट्स का होना है जरूरी
आपके पास 10 साल से ज्यादा पुराना आधार है तो उसे अपडेट कराने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
इसके लिए आपके पास वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। अगर आप समय-समय पर आधार को अपडेट नहीं कराएंगे तो इससे आपके कई जरूरी काम रूक सकते हैं।
आधार को अपडेट करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
- सबसे पहले आपको UIDAI के सेल्फ सर्विस अपडेट वाले पोर्टल पर जाना होगा। इसके बाद आपको लॉग-इन करना होग।
- लॉग-इन करने के लिए आपको 12 अंकों का आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको ओटीपी भेजें पर क्लिक करना होगा। फिर आपको आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज करना होगा।
- इसके बाद सर्विसेज टैब पर अपडेट आधार ऑनलाइन सेलेक्ट करना होगा। फिर आपकोे प्रोसीड टू अपडेट आधार पर क्लिक करना होगा। इसके बाद डिटेल्स को चुनें और जिन्हें आप बदलना चाहते हैं।
- आधार कार्ड में आपका मौजूदा नाम आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। अब आपको अफने डॉक्यूमेंट अपलोड करके जो चेंज करना है वह कर आसानी से कर सकते हैं।
- अंत में चेंजेस को कंफर्म कर दें और आपकी जानकारी आधार में अपडेट हो जाएगी।
इन स्टेप्स से आप आसानी से आधार को अपडेट कर पाएंगे।
आधार कार्ड को अपडेट करने पर भुगतान
अगर आप अपना आधार कार्ड अपडेट करना चाहते हैं तो UIDAI की वेबसाइट या आधार सेंटर पर जाकर आप ये काम कर सकते हैं।
आपको बता दें कि इसके लिए आपको UIDAI पोर्टल पर कोई चार्ज नही देना होगा, लेकिन आधार अपडेट कराने की फ्री सुविधा आपको केवल UIDAI पोर्टल पर ही मिलेगी, लेकिन अगर आप आधार सेंटर पर जाकर आधार कार्ड अपडेट करवाते हैं तो आपको 50 रुपये चार्ज देना होगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप UIDAI पोर्टल जाकर 14 जून तक फ्री में आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications