किसानों के बीच प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरुआत से ही काफी लोकप्रिय है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मोदी सरकार देश के किसानों के अकाउंट में सीधे 6,000 सालाना ट्रांसफर करती है।
नई दिल्ली: किसानों के बीच प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरुआत से ही काफी लोकप्रिय है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मोदी सरकार देश के किसानों के अकाउंट में सीधे 6,000 सालाना ट्रांसफर करती है। ये पैसे सरकार किसानों को 3 किस्तों में जारी करती है। हर एक किस्त में किसानों को 2,000 रुपये दिए जाते हैं। इसकी अगली यानी आठवीं किस्त का सबको इंतजार होगा। तो बता दें कि आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि बस 2 दिन बाद आपके अकाउंट में 2000 रु आएगी। तो अगर आपने भी इस योजना का लाभ हासिल करने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है और जानना चाहते हैं कि इस योजना के लाभार्थियों की लिस्ट में आपका नाम है या नहीं, तो आप इसे आसानी से जान सकते हैं।

ऑनलाइन लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम
1. सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा।
2. इसके होमपेज पर आपको फार्मर कॉर्नर का ऑप्शन दिखाई देगा।
3. फार्मर कॉर्नर सेक्शन के भीतर आपको बेनिफिशियरी लिस्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
4. फिर आपको ड्रॉप डाउन लिस्ट से राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव को सेलेक्ट करना होगा।
5. इसके बाद अपको गेट रिपोर्ट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद लाभार्थियों की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
ऐसे रजिस्टर करा सकते हैं अपना नाम
1. किसानों को सबसे पहले https://pmkisan.gov.in/ पर दिए गए Farmer Corner टैब में क्लिक करना होगा। यहां में किसानों को खुद को रजिस्टर करने का विकल्प दिया गया है।
2. फार्मर कार्नर टैब में न्यू रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें।
3. ऐसा करते ही एक नया पेज खुल जाएगा। इस पर अपना आधार नंबर एंटर करने से रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूरी जानकारी भरें। इसमें अपना नाम, जेंडर, कैटेगरी, आधार कार्ड, राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव, बैंक अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि आदि की जानकारी देनी होती है।
4. सभी जानकारी भरने के बाद सेव के विकल्प पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन के लिए फॉर्म को समिट करें।
इन किसानों को मिल सकता है फायदा
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का फायदा लेने के लिए किसान के नाम पर खेत या एग्रीकल्चर लैंड का होना जरूरी है। संयुक्त परिवार के किसानों को अपने नाम पर रजिस्टर्ड जमीन का ब्यौरा देना होगा। अगर कोई संयुक्त परिवार का सदस्य अपने पारिवारिक खेत में काम करता है तो परिवार के उसी किसान को इस योजना का लाभ मिलेगा, जिसके नाम पर खेती की जमीन रजिस्टर्ड है। संयुक्त परिवार के किसानों को योजना का लाभ उठाने के लिए अपने हिस्से की जमीन को अपने नाम पर रजिस्टर करना होगा
इन किसानों को नहीं मिलेगा फायदा
ऐसे किसान जो किसी संवैधानिक पद पर तैनात हैं उन्हें इस योजना का फायदा नहीं मिलता है। इसके अलावा जो किसान जिला पंचायत सदस्य, पार्षद, विधायक, वर्तमान या पूर्व सांसद हैं, उन किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिलता। राज्य या केंद्र सरकार के किसी भी विभाग में किसी भा पद पर तैनात किसान को इससे बाहर रखा गया है। जिन किसानों को पेंशन मिलती है, उन्हें भी इस योजना से बाहर रखा गया है।
कॉल करें इन नंबरों पर, मिलेगी पूरी जानकारी
- पीएम किसान सम्मान योजना लैंडलाइन नंबर : 011-23381092, 23382401
- पीएम किसान सम्मान योजना टॉल प्री नंबर : 18001155266
- पीएम किसान योजना हैल्पलाइन नंबर: 155261, 0120-6025109
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
