नई दिल्ली, सितंबर 25। आज के समय में बीमा एक बहुत जरूरी फाइनेंशियल प्रोडक्ट है। आपको समय रहते ही बीमा कवर लेना चाहिए। पर अकसर देखा गया है कि लोग इस पर कम ध्यान देते हैं। ज्यादातर लोग अपनी नौकरी से रिटायर होने के बाद, विशेष रूप से 60 वर्ष की आयु में, अपने स्वास्थ्य बीमा के बारे में चिंता करना शुरू करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वे फिर अपनी कंपनी के ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में कवर नहीं किए जाते हैं। आम तौर पर स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों में 60 या 65 वर्ष की प्रवेश आयु पर एंट्री नहीं होती। इसलिए इस उम्र के बाद बीमा पॉलिसी का चयन करते समय, कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें कोई कवर नहीं मिल पाता। बता दें कि आज कई बीमा कंपनियां विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिज़ाइन की गई स्वास्थ्य पॉलिसियों की पेशकश करती हैं। इन पॉलिसियों में कोई अधिक आयु वाला वरिष्ठ नागरिक (65-74 के बीच या कुछ पॉलिसी में 85 वर्ष की आयु तक) भी एंट्री कर सकता है। इसलिए जानकार कहते हैं कि लोगों को कंपनी की तरफ से मिले ग्रुप हेल्थ पॉलिसी के तहत अपने वरिष्ठ नागरिक माता-पिता को शामिल करना चाहिए। ऐसा करने की 5 बड़ी वजह हैं।
महंगे प्रीमियम से बचाव
जैसा कि हमने बताया कि कुछ पॉलिसियों में कोई अधिक आयु वाला वरिष्ठ नागरिक भी एंट्री कर सकता है। मगर सामान्य स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों के विपरीत, ये पॉलिसी सस्ते नहीं होती हैं। बीमाकर्ता इन पॉलिसियों के लिए अधिक प्रीमियम वसूलते हैं क्योंकि इस उम्र में लोगों को बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए जानकार सलाह देते हैं कि कंपनी से मिली ग्रुप इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत अपने माता-पिता को कवरेज प्रदान करें।
मेडिकल एग्जामिनेशन की जरूरत नहीं
आपको कंपनी की तरफ से दी गई बीमा योजनाओं के लिए किसी मेडिकल चेकअप की आवश्यकता नहीं होती है। डॉक्यूमेंटेशन के झंझट के बिना पूरे परिवार का पहले दिन से ऑटोमैटेड रूप से बीमा हो जाता है।
कम होता है प्रीमियम
ग्रुप हेल्थ पॉलिसी में अदा किया जाने वाला प्रीमियम पर्सनल हेल्थ पॉलिसियों के लिए दिए जाने वाले प्रीमियम से कम होता है। इससे अधिक निवेश और बचत की गुंजाइश रहती है।
कोई प्रतीक्षा अवधि नहीं
इसे सबसे महत्वपूर्ण फायदों में से एक माना जाता है। किसी भी बीमारी के कवरेज के लिए कोई प्रतीक्षा अवधि नहीं होती। आपके माता-पिता पहले दिन से ही कवर रहते हैं। उदारहण के लिए स्टैंडर्ड पॉलिसी में मोतियाबिंद के उपचार की न्यूनतम प्रतीक्षा अवधि 1 या 2 वर्ष है। हालांकि ग्रुप हेल्थ प्लान के तहत ये पहले दिन से ही कवर की जाती है। पहले से मौजूद बीमारियों के मामले में भी ऐसा ही है, जो पहले दिन से ही कवर की जाती हैं।
टॉप-अप या सुपर टॉप-अप जोड़ना
एम्प्लोयर बेस ग्रुप हेल्थ पॉलिसी के तहत उच्च बीमा राशि का ऑप्शन प्रदान करते हैं। वहीं कई एम्प्लोयर ग्रुप टॉप-अप या सुपर टॉप-अप पॉलिसियां ऑफर करते हैं। जानकार कहते हैं कि अगर कंपनी इस तरह के ऑप्सन प्रदान नहीं करती है, तो आप अपने माता-पिता के लिए रिटेल सुपर टॉप-अप पॉलिसियों के तहत कवर एड कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications