नयी दिल्ली। कोरोना महामारी ने सभी को अपने पर्सनल फाइनेंस पर फिर से विचार करने और फ्यूचर की अनिश्चितताओं के लिए तैयार होने के लिए मजबूर किया है। कोरोना जैसे संकट का सामना करने के लिए एक इमरजेंसी फंड काफी कारगर साबित हो सकता है। मगर आप इससे एक लंबा समय काट लें, ये बहुत मुश्किल है। इसके लिए आपके पास साइड में एक ऐसा कमाई का जरिया होना चाहिए, जिससे आपको हर महीने कुछ पैसा मिलता रहे। ये रास्ता ऐसा होना चाहिए कि आप नौकरी करें या बिजनेस, संकट के समय पैसा आता रहे। कोरोना काल में नौकरी और बिजनेस करने वाले दोनों वर्गों के लिए सामने दिक्कतें आईं। इसलिए इमरजेंसी इनकम सोर्स तैयार करके रखें। यहां हम आपको ऐसे ही 4 तरीकों के बारे में बताएंगे, जिनसे आप टेंशन फ्री इनकम हासिल कर सकते हैं।
किराया है बढ़िया इनकम सोर्स
किराया एक ऐसा इनकम सोर्स है, जिससे आपको बिना रुके पैसा मिलता रहेगा। घर में कुछ हिस्सा ऐसा हो सकता है, जो आपके काम का न हो। आप उसी हिस्से को किराये पर दे दें। यदि आपके घर के निचले हिस्से में कोई दुकान या हॉल है तो क्या ही कहने। ये चीजें कारोबारी खूब पसंद करते हैं। असल में छोटे कारोबारी अब सामान की डिलिवरी के लिए ऐसी जगहों की तलाश में ज्यादा रहते हैं। इससे आपको हर महीने 20 हजार रु तक की कमाई हो सकती है।
कार से कमाएं पैसा
अकसर लोग जरूरत के समय कार को बेच कर पैसा जुटाने की सोचते हैं। मगर आप कई तरीकों से कार को बिना बेचे ही उससे पैसा कमा सकते हैं। पहला तरीका है कार के बदले लोन लेने का। यदि कोई इमरजेंसी आये तो कार के बदले आपको लोन मिल जाएगा। दूसरा तरीका है कार को किराये पर चलवाना। यदि आप किसी ऑफिस या उबर-ओली जैसी कंपनी में अपनी कार लगवा दें तो अच्छी इनकम कर सकते हैं।
मासिक इनकम वाले निवेश ऑप्शन
निवेश से पैसा कमाना आसान और सुरक्षित तरीका है। आप ऐसी जगह निवेश करें, जहां से आपको हर महीने इनकम हासिल होगी। पोस्ट ऑफिस की मासिक इनकम स्कीम इसका एक उदाहरण है। यहां आप एक बार पैसा लगाएं और आपको हर महीने ब्याज मिलता रहेगा। एलआईसी की ऐसी कई स्कीमें हैं, जिनमें आप केवल एक सिंगल प्रीमियम देकर हर महीने जिंदगी भर पेंशन पा सकते हैं।
फ्रीलांस है अच्छा ऑप्शन
बहुत से ऐसे काम है, जिनमें बतौर फ्रीलांसर काम करके पैसा कमाया जा सकता है। आप जिस भी फील्ड से जुड़े हैं उसी में फ्रीलांस काम की तलाश करें। इसके लिए कॉन्टैक्ट बढ़ाएं। बहुत से लोग तो फ्रीलांस से ही इतना कमा लेते हैं कि उन्हें एक समय बाद नौकरी की जरूरत नहीं होती।
एलआईसी एजेंट बनें
एलआईसी एक कमाई मौका ऑफर करती है, जिसमें आप रोज सिर्फ 4 घंटे काम करके भी 70000 रु तक कमा सकते हैं। ये काम कोई भी 12वीं कक्षा पास व्यक्ति कर सकता है। एलआईसी लोगों को अपना एजेंट बनने का मौका देती है। एजेंट बनने पर आपको कमीशन मिलती है। आपको एलआईसी की पॉलिसी बेचनी होती हैं।
More From GoodReturns

आज का Financial Raashifal: 27 मार्च, 2026 - लाभदायक चालें पहचानें और अपने नकदी प्रवाह को सुरक्षित रखें

आज का Financial Raashifal: 26 मार्च, 2026 - अस्थिर बाजारों में आत्मविश्वास से आगे बढ़ें और आज ठोस अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 30 मार्च, 2026 - छिपी हुई संभावनाओं को खोलें और जोखिमों से बचें

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें

आज का Financial Raashifal: 29 मार्च, 2026 - छिपे अवसरों और समय पर ट्रेड का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 24 मार्च, 2026 - समय पर चालों से लाभ बढ़ाएं

Gold Rate Today: 24 मार्च को सोने की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications