नयी दिल्ली। क्या आप हर महीने रियायती कीमत पर राशन की दुकान से अनाज लेते हैं? अगर हां तो ध्यान दें कि 3 करोड़ राशन कार्ड रद्द कर दिए गए हैं। एक साथ 3 करोड़ राशन कार्ड रद्द करने का मामला अदालत तक पहुंच गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गयी है। याचिका के अनुसार देश भर में 3 करोड़ राशन कार्ड कैंसल हो गए हैं। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में राशन कार्ड आधार लिंक न होने के कारण रद्द किए गए हैं। मगर याचिका के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से सवाल किया है। यदि आपका राशन कार्ड ऐसे अचानक कैंसल हो जाए तो आपको क्या करना चाहिए, यहां हम आपको उसके बारे में बताएंगे।
इसलिए हटाया जाता है नाम
पहले ये जानना जरूरी है कि आखिर क्यों किसी सदस्य का नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें किसी अन्य राशनकार्ड में पहले से नाम होना और आधार कार्ड नंबर राशन कार्ड में अपडेट न होना शामिल है। इसके अलावा यदि परिवार के मुखिया की मृत्यु हो जाए तो सदस्य का नाम राशन कार्ड से बाहर किया जा सकता है।
क्या करना होगा
यदि ऊपर बताए गए किसी भी कारण से राशन कार्ड से आपका नाम काट दिया जाता है तो आपको राशन कार्ड के लिए दोबारा आवेदन करना पड़ेगा। आप अपना राशन बनवाने के बाद (या साथ में भी) पति/पत्नी और बच्चों का नाम शामिल करवा सकते हैं।
नाम कटने पर क्या करें
यदि आपका या परिवार के किसी सदस्य का नाम राशन कार्ड से कट जाए तो आधार कार्ड और राशन कार्ड की फोटो कॉपी के साथ करीबी सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) केंद्र पर जाएं। यहां से आपको नाम फिर से जुड़वाने में मदद मिलेगी। आवेदन के बाद एक रसीद आपको दी जाएगी। ये रसीद तहसील में जमा करानी होगी। इस तरह आपको नाम एक बार फिर से राशन में जुड़ जाएगा।
ऐसे जुड़वाएं नये सदस्य का नाम
यदि आप अपनी पत्नी के नाम से राशन बनवाना चाहते हैं तो पहले उसके आधार में अपना नाम अपडेट कराएं। अपना नाम अन्य राशन कार्ड से कटवा लें। पत्नी के नाम से नया राशन कार्ड अप्लाई करें, जिसमें अपना नाम भी दर्ज कराएं। बाद में बच्चों का नाम भी इसी में एड कराया जा सकता है।
मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका
दिल्ली के निवासी https://nfs.delhi.gov.in/Citizen/UpdateMobileNumber.aspx पर जाएं। ध्यान रहे कि ये लिंक सिर्फ दिल्ली वालों के लिए है। बाकी राज्यों के लिए लिंक एडरेस अलग होगा। इस लिंक के खुलने पर यहां आपको 4 बॉक्स दिखेंगे। पहला होगा Aadhar Number of Head of Household/NFS ID। यहां अपने परिवार के मुख्य सदस्य का आधार या एनएफएस आईडी डालें। इसके बाद वाले बॉक्स में राशन कार्ड नंबर लिखें। अगले बॉक्स में परिवार के मुखिया का नाम और चौथे बॉक्स में नया मोबाइल नंबर दर्ज कर दें। फिर 'सेव' पर क्लिक करें। इससे आपका मोबाइल नंबर राशन कार्ड में अपडेट हो जाएगा। असल में राशन कार्ड में पुराना मोबाइल नंबर ही दर्ज हो तो काफी नुकसान होता है। यदि आपका नंबर अपडेट न हो तो सरकार की तरफ से किए गए बदलाव या राशन की दुकान पर अनाज बंटने की जानकारी आपको नहीं मिलेगी।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
